टिहरी।। टिहरी गढ़वाल के अपर पुलिस अधीक्षक श्री जोधराम जोशी ने थाना चम्बा का किया औचक निरीक्षण।
चम्बा।।21 अगस्त को टैक्सी स्टैंड के पहाड़ी पर लैंड स्लाइड के समय किए गए कार्य के लिए थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम की पीठ थपथपाई व एएसपी द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को नगद पुरस्कार दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क, मालखाना,मैस का किया निरीक्षण।
एएसपी जोशी ने थाने की साफ-सफाई को उच्च कोटि का बताया तथा थाने पर मौजूद रिकॉर्ड को अध्यावधिक व तरकीबवार बताते हुए थाना कार्यालय को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान आयोजित सम्मेलन में अधिकारीयो-कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए विवेचना,शिकायती प्रार्थना पत्रों , सीएम हेल्पलाइन संबंधी शिकायततो आदि पर जानकारी प्राप्त करते हुए पेंडिंग विवेचनाओं/अहकामात का शीघ्र निस्तारण करने के दिशा-निर्देश दिए गए।
21 अगस्त को थाने के पास टैक्सी स्टैंड के पास पहाड़ी पर लैंड स्लाइड में पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा तत्काल राहत बचाव किया गया था,और अधिक नुकसान होने से बचाया गया।
उन्होंने थानाध्यक्ष को लैंड स्लाइड जोन में लगातार पुलिस ड्यूटी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान थाना चंबा परिसर में स्थित जर्जर भवनों के मरम्मत हेतु थानाध्यक्ष को उच्चाधिकारी गणों को पत्राचार करने हेतु भी निर्देशित किया।
इस मौके पर थाना चम्बा के थानाध्यक्ष लखतप सिंह बुटोला एवं समस्त थाना पुलिस मौजूद रहें।
छाम।।अपर पुलिस अधीक्षक जोधराम जोशी ने टिहरी जनपद के थाना छाम का किया औचक निरीक्षण।
थाना छाम के औचक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जोधराम जोशी के द्वारा थाना छाम के मालगृह,मैस व थाना परिसर का भ्रमण किया गया।
औचक निरीक्षण में सरकारी सम्पत्ति/माल मुकदमाती का रखरखाव, लम्बित मामलों,विवेचनाओं के निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।
एएसपी के द्वारा उ0नि0 गण का आदेश कक्ष लिया गया जिसमें विवेचको को लम्बित विवेचनाओं /प्रार्थना पत्रो की जांच एवं सफल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
एएसपी जोशी द्वारा थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण का सम्मेलन लेकर कार्मिकों की समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा बीट-क्षेत्र में नियुक्त कर्मचारी गण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
एएसपी जोशी द्वारा कर्मचारी गणों को स्थानीय जनता से समन्वय स्थापित कर आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
इस मौके पर थाना छाम प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत,एस आई दिनेश बल्लभ, एएसआई शांति प्रसाद डिमरी एवं समस्त थाना छाम की पुलिस टीम मौजूद रही।
प्रगति मिडिया से सुनील जुयाल की रिपोर्ट।।
COMMENTS