1971 के युद्ध नायक श्री राम प्रकाश भट्टी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि
पठानकोट, 10 फरवरी(दीपक महाजन)
आज पठानकोट में एक गरिमापूर्ण एवं शोकपूर्ण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय रेलवे के पूर्व स्टेशन मास्टर और शौर्य चक्र विजेता स्वर्गीय श्री राम प्रकाश भट्टी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला प्रशासन और पुलिस बल की ओर से उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' (Guard of Honour) की सलामी दी गई, जो उनके देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और साहस का प्रतीक है।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए व उनके अदम्य साहस को याद करते हुए ज़िला लोक संपर्क अधिकारी पठानकोट श्री राम लुभाया कहा कि श्री राम प्रकाश भट्टी जी के प्रयास से 1971में भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने एक बड़ी तबाही होने से टल गई|
उन्होंने बताया कि उसे समय स्वर्गीय श्री राम प्रकाश भट्टी जी जो की कोर्ट का पूरा में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात थे| उसे समय जब गोला-बारूद से भरी ट्रेन पर हमला हुआ, तो भट्टी जी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जलते हुए खतरे वाले डिब्बों को पूरी ट्रेन से अलग किया। उनके इस त्वरित फैसले ने न केवल करोड़ों की सैन्य संपत्ति को बचाया, बल्कि एक बड़े विस्फोट को रोककर कई जिंदगियां भी बचाईं।
उनके इस अदम्य साहस को देखते हुए रक्षा मंत्रालय द्वारा उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें प्रतिष्ठित 'शौर्य चक्र' से सम्मानित किया गया था। जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री राम लुभाया ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।
"श्री भट्टी का जाना एक अपूरणीय क्षति है। पंजाब सरकार और पूरा देश उनके साहस और देशभक्ति का सदैव ऋणी रहेगा। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए कर्तव्यनिष्ठा का एक महान उदाहरण है।"
वर्णनीय है कि आज प्रशासन की ओर से हथियारों की सलामी और उपस्थित जनसमूह की नम आँखों ने इस वीर योद्धा को अंतिम विदाई दी। उनका नाम भारत के सैन्य और नागरिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
ભારતીય સંસ્કૃતીમાં તહેવારોની ઉજવણી નું આગવું મહાતમય છે ત્યારે શીતળા સાતમ ના પર્વ ની પણ પરંપરાગત રીતે ઉસ્તાહભેર ઉજવણી કરાવાય છે . ફાગણ મહિ...
-
केजरीवाल की गारंटी - हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं” - अमनदीप संधू आम आदमी पार्टी ने जनता से किया हर वादा पूरा किया पठानकोट, (दीपक...
-
आज संसारपुर टेरस के जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस मे 19 सूत्रीय मांग पत्र हिमाचल पथ परिवहन निगम की ड्राइवर यूनियन की तरफ से परिवहन मंत्री ब...
-
संसारपुर टेरेस जो घाटी पंचायत के अंतर्गत आती है। उसके सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों पर सरकार ने सभी पर अबैध कब्जे के आरोप मे चुनाव लड़ने स...
-
दिल्ली आबकारी नीति मामला: अदालत ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को किया बरी पठानकोट (दीपक महाजन):दिल्ली की बहुचर्चित आ...
-
पंचमुखी महादेव मंदिर पर नाबालिग दो प्रेमी द्वारा रचाई जा रही थी शादी - रोमी पाठक जिला बाल संरक्षण इकाई टीम के त्वरित कार्यवाही से नाबालिग ...
-
दुमका: उपायुक्त राजेश्वरी बी के निदेश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिया है कि प्रातः 6:0...
-
मेरी रसोई योजना का विस्तार: अब गेहूं के साथ मिलेंगी 5 अतिरिक्त वस्तुएँ राज्य में लगभग 40 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ मंत्री लाल चंद कट...
-
टिहरी।।मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तरों में चयन ट्रायल्स के दूसरे दिन 1865 बालक तथा 1488 बालिकाओं ने ...
-
धनोल्टी विधायक,थौलधार ब्लॉक प्रमुख व प्रदेश महिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य ने बोर्ड परीक्षा में टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित। ...


COMMENTS