श्याम चरण मिश्रा लेन । देवघर
देवघर नगर निगम वार्ड 21 के उपेक्षित सड़क श्रेणी श्रृंखला की फेहरिस्त में कई गलियों, सड़कों का नाम सुनने व देखने को मिलता है उसमें से एक है श्याम चरण मिश्रा लेन, नाम लेने से दुर्गा मंडप का ख्याल आता है, श्याम चरण मिश्रा लेन शिक्षा सभा चौक से बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पूरब दरवाजा तक जाने वाला तथा देवघर शहरी क्षेत्र के प्रमुख गलियों/सड़कों में इसकी गिनती होती है, इस सड़क की स्थिति काफी जर्जर है। आमलोगों को दिन में चलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रात में बाबा बैद्यनाथ के भरोसे क्योंकि कई जगह स्ट्रीट लाइट रख रखवा की मार झेल रहा है, सड़क कई जगहों पर छोटे गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात के दिनों में यह सड़क फिसलन में तब्दील हो जाती है जबकि इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता हैं। सड़क की स्थिति खराब रहने के कारण ज्यादा तर श्रद्धालु /आम नागरिक इस सड़क से जाने में कतराते हैं। सड़क के ब्रिक्स कई जगह से अव्यवस्थित है जिस पर आज तक किसी जनप्रतिनिधि की नजर तक नहीं गई । मंदिर से मेनरोड जाने के लिए भी यह बाइपास मानी जाती है। सड़क के खराब रहने के कारण मुहल्ले वासियों एवं अन्य को कई सालों से काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए चले आ रहे है।
ये कैसी अनदेखी, क्या एक जन प्रतिनिधि का कर्तव्य निष्ठा का यही परिचायक है, एक जनप्रतिनिधि का चुनाव करते समय हमलोग ध्यान में रखते है की सरकार द्वारा प्रदत्त मुलभुत सुविधा लोगों तक पहुँचे अगर जन प्रतिनिधि जागरूक या जागरूकता की अवस्था में नहीं रहता है तो पुनः उसी जनप्रतिनिधि का चुनाव करने का सवाल ही नहीं उठता ।

COMMENTS