टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री एंव प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से प्रेरित होकर खेल जगत फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ, खेल विभाग उत्तर प्रदेश आदि के मार्गदर्शन में प्रदेश के 51 जनपदों से होते हुए 3625 किमी की टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले उत्तर प्रदेश का प्रदेश स्तरीय आयोजन किया गया ।
इस आयोजन के अनुसार यह टोक्यो ओलंपिक रिले जनपद बुलंदशहर में 25 जुलाई 2021 को समय 3बजे डिबाई दोराहे पर पहुँची। जिला संयोजक व युवा भाजपा नेता संतोष राजपूत ने ओलम्पिक मशाल को नेमपाल जी को सौपा जिसे लेकर अन्य एथलीटों के द्वारा डिबाई पहुँची।जहाँ सरस्वती शिशु मंदिर पर विद्या मंदिर के आचार्य, विद्यार्थियों के साथ ड़ॉ विशेष गुप्ता बाल संरक्षण राज्य मंत्री के द्वारा स्वागत सम्मान, अखिल भारतीय वैश्य महासंघठन महिला मोर्चा ने स्टेट बैंक गली पर तिलक लगाकर स्वागत किया। कुबेर इंटर कालिज के एन सी सी के कमांडेंट विपिन जी60 कैडिट व के साथ मशाल को लेकर आगे बढ़ाया।सिविल डिफेन्स के वार्डनो ने भी ओलंपिक मशाल को लेकर गौरव का अनुभव किया। डिबाई की जनता ने भी समय पर पहुँच कर टोक्यो ओलंपिक रिले का उत्साहवर्धन किया।
रैली में रविकांत मिश्रा, रजत गुप्ता, दीपक शरद लखन लव ओलम्पिक रैली संयोजक, विकास वार्ष्णेय डिविजनल वार्डन सिविल डिफेंस नरौरा ,अजय कुमार (आज़ाद हिंदू, जिला उपाध्यक्ष,हियुवा)विशाल ,चंद्रप्रभा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, रोकिन्स लोधी, संजीव यादव, अरविंद कुमार, वीरपाल सिंह प्रधान ,लोकेश ,नमन राठी महामंत्री ,धीरज उपाध्यक्ष , राकेश वार्ष्णेय,विजय कबाड़ी, निशान्त, ग्रीश एड. रश्मि शर्मा, शैलेन्दु वार्ष्णेय, रेखा जैसवाल, सुमन रेखा ,संगीता ,शालिनी राठी चेतना वार्ष्णेय, अनिता वार्ष्णेय गीतांजलि गुप्ता, सविता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
COMMENTS