शहर के अंदर साफ-सफाई को लेकर विधायक ने की नगर निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग
हर रोज शहर के अंदर की जाएगी साफ-सफाई --अमित विज
पठानकोट 20 जुलाई 2018 (दीपक महाजन) शहर केेे अंदर सफाई को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएं और गंदगी हर रोज अच्छी तरह साफ करके निर्धारित स्थान से शहर से बाहर फेंका जाए। अमित विज हल्का पठानकोट ने अपने ऑफिस में नगर निगम पठानकोट अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। इस मौके पर सतीश सैनी एमी ई नगर निगम, डॉक्टर एनके सिंह हेल्थ अफसर, चीफ सेंट्री इंस्पेक्टर जानू चलोत्रा, विक्रमजीत, दीपक कुमार, अजय बैंस, और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मीटिंग के दौरान अमित विज ने कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहर को पूरी तरह साफ सुथरा रखा जाए। नगर निगम अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि शहर की सफाई हर रोज की जाए और जिस स्थान पर कूड़ा करकट लगाया जाता है उस स्थान से हर रोज पूरा कर कर उठाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके इलावा शहर के अंदर गली मोहल्ले की नालियां और बड़े नाले को पूरी तरह साफ रखा जाए ताकि बरसात के दिनों के अंदर कोई नाला ब्लॉक ना हो सके।
उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल के नजदीक निकलने वाला नाला जो की बहुत छोटा है और बारिश का पानी इस नाले से ओवरफ्लो होकर हस्पताल की तरह आ जाता है जिसके साथ हर बार अस्पताल के अंदर पानी जमा होने की समस्या बनी रहती है।उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को कहा कि समस्या को ध्यान में रखते हुए लिमिनी से ऊपर जहां बरसात के पानी को निकासी देकर साथ पढ़ती खड्डी में फेंका जा सकता है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाए और अनुमानित राशि बताई जाए ताकि हस्पताल साइड से जमा होने वाले पानी को शहर से बाहर ही खड्डी में फेंका जा सके।
उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारी और नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारी बिजली विभाग के साथ मिलकर शहर के अंदर पड़ा हुए नंगे बिजली के जोड़ को ठीक करेंगे और जिस स्थान पर पेड़ों के ऊपर बिजली की तारें लगती है उन पेड़ों को नगर निगम के अधीन आती हैं उनको नगर निगम और जो नगर सुधार ट्रस्ट के अधीन आते हैं उन पेड़ों की शांट काट ट्रस्ट करेगी

COMMENTS