सालवी समाज की एक बारात चर्चाओं में,
ऊंट गाड़ियों के काफिले में निकली बारात,
आजादी के बाद पहली बार इतने भव्य रुप में निकली बारात,
ऊंट गाड़ियों में लगभग 15 किलोमीटर की यात्रा की तय,
राज्य पशु ऊंट के संरक्षण का भी दिया संदेश,
राजसमंद के भीम विधानसभा क्षेत्र में सालवी समाज के प्रमुख व्यवसायी भंवर लाल सालवी के सुपुत्र की शादी की चर्चाएं जोरों पर है। भव्य एवं पारंपरिक तरीके से ऊंट गाड़ियों पर निकली बारात लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई इस विवान ना सिर्फ परंपरा बचाने पर जोर दिया बल्कि राज्य पशु ऊंट के संरक्षण का भी संदेश
राजसमंद जिले के भीम कस्बे में ऊंट गाड़ियों पर निकली बारात क्षेत्र के लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। सालवी समाज के प्रमुख व्यवसायी भंवर लाल सालवी के सुपुत्र की बारात भीम पुलिस थाने में कार्यरत एएसआई लालाराम सालवी के घर ऊंट गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची। आपको बता दें कि चुन्नी के भट्टे निवासी भंवरलाल सालवी के सुपुत्र की बारात परंपरागत तरीके से ऊंट गाड़ियों में सवार होकर भीम के निकट चुने के भट्टे से रवाना होकर
ठीकरवास पहुंची जहां बारात का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। बारात की चर्चा होना लवाजमी है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल नागर ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार सालवी समाज में इतने भव्य एवं पारंपरिक तरीके से वेशभूषा धारण करने के बाद बाराती ऊंट गाड़ियों में सवार होकर लगभग 15 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद विवाह स्थल पर पहुंचे, जो एक अभिनव प्रयोग है। ऐसी अभिनव बारात को देखने के लिए सड़क पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग 15 किलोमीटर की यात्रा तय की । मार्ग में जगह-जगह बाराती के स्वागत के लिए होटलों पर व्यवस्था की गई है। भव्य शादी को लेकर ग्रामीणों और बारातियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। इस अवसर पर बरार पूर्व सरपंच ओमप्रकाश टांक महेंद्र कुमार कर्मा राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
प्रगति मीडिया न्यूज बंशी माली
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षक से हुई मारपीट की निंदा की शिक्षक विजेंदर कुमार गुप्ता कोविड-19 की ड्यूटी में संलग्न थे। छत्तीसगढ़ टीचर्...
-
ग्राम पंचायत लाना चैता की बेटी एडवोकेट शिवानी के पिता श्री भगत राम शिक्षा विभाग में पियन की पोस्ट पर रिटायर हो चुके हैं माता श्रीमती तृप्ता ...
-
॥ *ऐ री सखी, मैं शिव हो जाऊं* ॥ *ऐ री सखी, मैं शिव हो जाऊं* न पहनूं कोई कनक-अम्बर न धारूँ पीताम्बर रेशमी मैं तो मृगछाला ओढ़ इतराऊं *ऐ री ...
-
शहर के अंदर साफ-सफाई को लेकर विधायक ने की नगर निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग हर रोज शहर के अंदर की जाएगी साफ-सफाई --अमित विज पठानकोट 20 ज...
-
नवीन फाउंडेशन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर “राम रस बरसे” काव्य एवं भजन संध्या संपन्न उदयपुर। नवीन फाउंडेशन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नव...
-
हल्दी रस्म के बीच पहुंचे अधिकारी,रुकवाया बाल विवाह- रोमी पाठक जिला बाल संरक्षण इकाई टीम के त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका को बधू बनने ...
-
बॉलीवुड का हमारे जीवन पर गहरा असर है, हर कोई कम समय में कम मेहनत करके फेमस होना चाहता है। इंस्टाग्राम पर करोड़ो लोग रोज़ाना अपने दिनचर्या क...
-
भिण्ड ।। महिला डेस्क मुख्य अधिकारी dsp पूनम थापा की सक्रिय कार्यबाही मुखविर तंत्र की सूचना पर हुई कार्यबाही शासकीय इंसास गन के मिले जिंदा का...
-
आज शाहजहांपुर जेल में बंदियों में सद्भाव व आध्यात्मिक ज्ञान दर्शन के उद्देश्य से प्रसिद्ध श्रीमद्भागवत कथावाचक परमपूज्य प्रशांत प्रभु जी महा...
-
ਵਿਆਹਾਂ, ਦਾਹ-ਸਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਅੰਦਰੂਨੀ ਇਕੱਠਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 50 ਤੇ ਬਾਹਰੀ ਗਿਣਤੀ 100 ਤੱਕ ਸੀਮਤ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ, 9 ਅਪ੍ਰੈਲ ( ਨੀਰਜ ਸ਼ਰਮਾ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ) ਜ਼ਿਲਾ ਮੈਜਿਸਟਰ...

COMMENTS