भारत के खिलाफ टी20 मैचोंके लिए विंडीज टीम घोषित
पुसद:-भारत के साथ घरेलू सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं ने अपनी टी20 टीम घोषित कर दी है। 14 सदस्यीय यह टीम शुरुआती दो टी20 मैचों के लिए घोषित की गई है। यह दोनों मैच क्रमशः 3 और 4 अगस्त को ब्रोवॉर्ड काउंटी स्टेडियम, फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।
विंडीज टीम के चयनकर्ताओं ने 6 अगस्त को होने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए टीम में बदलाव की गुंजाइश बरकरार रखी है। शुरुआती दो टी20 मैचों के लिए विंडीज टीम ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों सुनील नरेल और किरॉन पोलार्ड पर भरोसा जताया है। जहां तक नए चेहरे की बात है कि विकेटकीपर बल्लेबाज एंथोनी ब्रेम्बल के रूप में एकमात्र नए खिलाड़ी को जगह मिली है। इस टीम में आंद्रे रसेल को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा बाए हाथ के बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और बाए हाथ के स्पिनर खरी पियरे को भी जगह मिली है। कार्लोस ब्रेथवेट इस टीम के कप्तान होंगे।
डीज क्रिकेट बोर्ड का अंतरिम सेलेक्शन पैनल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के मद्देनजर अपने विकल्पों को आजमाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। टीम इस प्रकार है- जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटिमर, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (c), केमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कॉटरेल, ओसाने थॉमस, एंथोनी ब्राम्बले, आंद्रे रसेल, खरी पियर।संवादाता, शेख साकिब ,महाराष्ट्र

COMMENTS