सोनभद्र। ऊर्जांचल नगरी सोनभद्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हुए एक नूतन श्रेष्ठ और स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यकारी महासचिव और प्रेरक वक्ता डॉ. बी के मृत्युंजय भाई जी के नगर शुभागमन पर संस्था के सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । श्वेत परिधान धारण किए हुए ब्रह्मा कुमार और ब्रह्माकुमारी बहनें हाथ में परमात्मा शिव के ध्वज के साथ शांति का संदेश देते हुए यह स्वागत यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए ब्रह्माकुमारीज के विकास नगर स्थित सेवा केंद्र पर पहुंची। शीतला मंदिर चौराहा पर विमल अग्रवाल ,पवन कुमार जैन , राजेश शुक्ला ,चंदन केशरी, अवधेश केशरी,मनोज कुमार गुप्ता जी के साथ शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों ने माल्यार्पण करके मृत्युंजय भाई जी का स्वागत और अभिनंदन किया। डॉ. मृत्युंजय भाई जी ने विश्व के 100 से भी अधिक देशों में भारतीय सनातन संस्कृत के आध्यात्मिक मूल्यों का प्रचार प्रसार किया है। इन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भी आयोजित महासम्मेलन को संबोधित किया है । ब्रह्माकुमारी संस्था के शिक्षा प्रभाग के अध्यक्ष के रूप में डॉ मृत्युंजय भाई जी के मार्गदर्शन में मूल्य और आध्यात्मिक शिक्षा के विशेष पाठ्यक्रम बनाए गए हैं जिनका भारत में 25 से अधिक तथा विदेश के 3 विद्यालयों में शिक्षण कार्य हो रहा है । वर्तमान समय में मूल्य आधारित शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता है। इससे योग्य, कर्मठ एवं चरित्रवान नागरिकों का निर्माण करके भारत को विश्व गुरु के सर्वोच्च पद पर प्रतिष्ठित करने के संकल्प को साकार किया जा सकता है। वर्तमान समय में भारत सरकार के जल शक्ति एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ब्रह्माकुमारी संस्था मिलकर जल-जन अभियान तथा नशामुक्ति अभियान चला रही है। ब्रह्माकुमारीज संस्था के स्थानीय सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बी के सुमन बहन ने बताया कि सोनभद्र में भी लोगों ने व्यसनमुक्त जीवन जीने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में बी के प्रतिभा बहन, बी के सीता बहन, बी के सरोज बहन , बी के दीपशिखा बहन, बी के कविता बहन , बी के ललिता बहन बी के अवधेश धर द्विवेदी , बी के राजीव शुक्ला भाई, डॉ राजेश , बी के गोपाल केसरी,बी के रेखा खंडेलवाल , राजयोगी बी के हरिंद्र भाई विमलेश भाई इत्यादि ने इस कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान दिया।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
सड़क सुरक्षा: आंकड़ों से आगे, जिम्मेदारी की ज़रूरत (विशेष लेख) भारत में सड़क हादसे एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं। वर्ष 2025 के...
-
डी.ए.वी स्कूल, चंदन नगर बटाला के छात्रो ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बढ़ाया मान. बटाला 5 मई (अशोक जरेवाल) डी.ए.वी स्कूल के छात्र ख़...
-
कमांद।। राजकीय महाविद्यालय कमांद का प्रथम छात्र संघ समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के साथ सम्पन्न हुआ। ...
-
थानाध्यक्ष मदनपुर विनोद राजपूत संकट की घड़ी में में कभी मानव बनकर कभी देवदूत बनकर हर सम्भव दूसरों की मदद कर मानवता के लिए नए नए मील के पत्थर...
-
जिला मजिस्ट्रेट के सख्त आदेश: प्रेगाबालिन दवा की खुली बिक्री पर रोक पठानकोट, 08 मई 2026 — जिला मजिस्ट्रेट पठानकोट डॉ. पल्लवी (आईएएस) ने प्...
-
जौनपुर। नशेड़ी पति ने मायके में सो रही पत्नी को धारदार हथियार से किया घायल। बरसठी थाना अंतर्गत ग्राम कान्हापुर की रहने वाली लक...
-
संक्रमण के इस दौर में अब नया खतरा आंखों की रोशनी ले सकता है ब्लैक फंगस अबतक कोरोना संक्रमण से परेशान लोगों के लिए एक नया खतरा सामने आ रह...
-
SI भर्ती 2021 परीक्षा रद्द, अब पुराने अभ्यर्थियों के लिए फिर होगी भर्ती परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SI/प्लाटून कमांडर भर्ती पर...
-
ਬਟਾਲਾ 8 ਅਪਰੈਲ(ਪੱਤਰ ਪ੍ਰੇਰਕ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਭਗਤ, ਨੀਰਜ ਸ਼ਰਮਾ ) - ਡਾ ਗਗਨਦੀਪ ਖਿੰਦੜੀਆ ਅਤੇ ਡਾ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ...
-
परमजीत सिंह गिल की युवाओं को अपील विदेश जाना छोड़ो, पंजाब को देश का नेतृत्व करने लायक बनाओ कहा कि युवा पंजाब को आई. टी. हब के तौर पर विकस...

COMMENTS