रक्षा मंत्री से मिले किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
किसान मोर्चा के कार्यों की रक्षा मंत्री ने की सराहना
देश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रविवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को किसान मोर्चा की पत्रिका किसान दर्पण भेंट करते हुए भाजपा किसान मोर्चा मध्य प्रदेश की आगामी कार्य योजना से अवगत कराया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तुरंत ही किसान मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा प्रकाशित किसान दर्पण का अवलोकन किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा भूमि सुपोषण अभियान चलो खेत की ओर की पहल की गई है। जिसमें प्रदेश में 75 हजार किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करते हुए 75000 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य लेकर किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्य कर रहे है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को किसान मोर्चा 1 साल में 25 लाख नए कार्यकर्ता देने का करेगा। मध्य प्
COMMENTS