दीपावली से पहले बुझ गया घर का चिराग, सड़क हादसे में चली गई इकलौते बेटे की जान
सिवनी। छपारा, दीपावली से पहले बुधवार रात एक दर्दनाक(Road accident) सड़क हादसे में इकलौते बेटे की अचानक मौत हो गई। मौत से छपारा के भटमतरा गांव निवासी कर्वेती परिवार में मातम छा गया है।नंदौरा गांव स्थित मामा के घर से बीती रात युवक गोविंद पुत्र जीतलाल कर्वेती वापस घर लौट रहा था।रास्ते में एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे गंभीर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
एक साल पहले हुई थी शाद, घर में दिव्यांग मां:(Road accident) सड़क हादसे में मृतक गोविंद कर्वेती भटमतरा गांव निवासी है, जो बुधवार रात 8 बजे नंदौरा से बाइक में अपने मामा के घर से वापस भटमतरा गांव लौट रहा था। बरसाला गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई। घटनास्थल से युवक को छपारा अस्पताल लाया गया था यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल(Hospital) रेफर कर दिया गया। लेकिन गंभीर चोट होने के कारण युवक ने दमतोड़ दिया।पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि, मृतक का विवाह एक साल पहले हुआ था, जिसकी एक नवजात बेटी है।वहीं घर में दिव्यांग अकेली (Mom)मां है। दीपावली के चार दिन पहले हुए इस (Road accident)सड़क हादसे में परिवार का चिराग बुझने से परिवार में मातम छा गया है। घटना स्थल से पिकअप वाहन को छपारा पुलिस ने जप्त कर अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।
पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर प्रकरण में जांच की जा रही है। वहीं हादसे(Road accident) के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। पत्नी और दिव्यांग मां दोनों का सहारा छिन गया। इसके अलावा नवजात बेटी को देखकर सभी दुख हो रहा है। दीपावली के ठीक पहले हुए इस हादसे से गांव में भी शोक छाया है।
COMMENTS