
बीते मंगलवार को बीजेपी ने उत्तरप्रदेश में अपना घोषणा पत्र जारी किया था। जिसका नाम ‛लोक कल्याण संकल्प’ पत्र रखा गया
इसी कड़ी में आज बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 का घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसका नाम ‛दृष्टि पत्र’ रखा गया है। इस दृष्टि पत्र का नवविमोचन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है
आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक समेत सांसद मौजूद रहे। हालांकि,इस कार्यक्रम की मुख्य बात यह रही की लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी पहनी हुई थी। जिसमे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल थे। आपको बता दे कि इस दृष्टि पत्र में उत्तराखंड की जनता के सुझावों को लेने के बाद इसको तैयार किया गया है।
1.पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए तमाम काम किया गए है।
2.प्रदेश को ऑर्गेनिक मिशन के रूप में आगे ले जाने के लिए इसमे जिक्र किया गया है।
3.मानस मंदिर मिशन माला के तहत प्रदेश के प्राचीन मंदिरों को व्यवस्थित, किया जाएगा।
4.हरिद्वार मिशन मायापुरी चलाया जाएगा।
5.निर्धन महिलाओं को 3 सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही निर्धन महिलाओं को 2 हज़ार रुपये दिए जायेगें।
6.नए कॉलेज खोलने, छात्राओं को साईकल देने, समेत शिक्षा व्यवस्था को और सुदृण करने पर जोर दिया गया है।
7.सकल चिकित्सालय पर जोर।
8. प्रदेश के तमाम हिस्सो में रोपवे की मिलेगी सौगात।
9.इको टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड बनाया गया है।
10.उद्योग और अर्थव्यवस्था को शामिल किया गया है।
11.बेरोजगारों को रोजगार देने के बिंदु को शामिल किया गया है।
12.असंगठित मजदूरों का 5 लाख रुपये तक का बीमा
टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट
COMMENTS