21 मंडलों में 101 लाभार्थी महिलाओ को अंगवस्त्र देकर हुआ अविवादिन
सोनभद्र। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 भी जयंती के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान सप्ताह के अंतर्गत शनिवार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे जनपद के भाजपा के कुल 21 मंडलों में केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभांवित लोगों का अंगवस्त्र पहना कर अविवादिन समारोह का आयोजन किया इस के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय पर 101 लाभार्थी महिलाओ का संम्मान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अजित चौबे रहे अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विशाल पाण्डेय ने कहा कि अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद का हर नवजवान संकल्पित है सेवा ही संगठन को चरितार्थ और मूर्त रूप में युवा मोर्चा उतारने का काम करेगा साथ ही मिशन 2022 के लिए सोनभद्र का युवा तैयार है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया नगर अध्यक्ष बलराम सोनी नगर संयोजक युवा मोर्चा अनुपम चौबे आलोक रावत , अंशु अग्रहरी व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
COMMENTS