*विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित*
*सिवनी:-* आज दिन- *गुरुवार*, दिनांक *10/06/2021को दोपहर *12:00* बजे से नगर पालिका मे आयोजित सम्मान समारोह सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन जी* एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी के आतिथ्य मे संपन्न हुआ।
नगर पालिका परिषद सिवनी मे आयोजित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान समारोह मे अपने उदबोधन मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि मै आप सभी को शत्-शत् नमन करता हूं। जिन्होने कोरोना महामारी मे पूरी ताकत के साथ घरों से बाहर निकलकर अपना सहयोग दिया। और लगातार कार्य करते रहे। ऐसे कठिन समय मे आप मानव सेवा का कार्य कर रहे थे जो सराहनीय है। इसके पश्चात राय ने दिवंगत हुए नपा कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन धारण करवाया। तत्पश्चात कोरोना काल मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री अजय डागोरिया , सनोडिया , श्रीदिनेश कांगडे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे
COMMENTS