जलडेगा:- प्रखंड के राजस्व ग्राम कोनमेरला अंतर्गत बरकीटाँगर गांव के सरस्वती देवी और रामकुमार बड़ाइक का बेटा अर्जुन चीक बड़ाईक उम्र लगभग 20 वर्ष। जो की गोवा में मजदूरी का काम करने गया था। जहां वो एक होटल में काम कर रहा था।बीते कई दिनों से तबियत खराब होने की वजह से उसका अस्पताल से इलाज चल रहा था।सूचना देने वाले ने बताया कि वह घर आने के लिए टिकट भी बुक किया था परन्तु अगले दिन ही लोक डाउन हो गया। जिससे वह आ नहीं पाया और सीरियस होता गया। कल उसका देहांत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। और गोवा में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
देहांत की खबर सुनने के बाद घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है.. मां बार बार कह रही है कि आखरी में बेटे का चेहरा को देख नहीं पाए। इसका अफसोस हमेशा रहेगा। पूरा गांव इस घटना से शोक में डूबा है।अर्जुन घर में सबसे बड़ा था, उसके दो भाई और एक बहन घर भी हैं, 10 वी पास करने के बाद अर्जुन घर की आर्थिक स्थिति को बदलने और अपने भाई बहनों को पढ़ाने के लिए काम करने चला गया। परन्तु दुःख इस बात का है कि अब वो दुबारा नहीं आया वापस, उसकी बहन रो रो कर अपने भाई को बुला रही है, और बार बार बेसुध हो जा रही थी।

COMMENTS