वृंदावन। पावन नगरी Vrindavan के सुनरख क्षेत्र में इन दिनों दबंगों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक देर शाम सुनरख क्षेत्र स्थित शराब के ठेके के पास मौजूद था। इसी दौरान कुछ दबंग वहाँ पहुंचे और किसी पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दबंगों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि आम लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट: नारायण दत्त

COMMENTS