बटाला में नवनियुक्त डीएसपी सुखइंदर सिंह का भव्य स्वागत, ट्रैफिक समस्या पर हुई गंभीर
बटाला: 23 अप्रैल(अशोक जरेवाल) श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट विजय प्रभाकर ने अपने साथियों के साथ नवनियुक्त डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सुखइंदर सिंह का बटाला में बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी।
इस अवसर पर शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से बटाला में दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही ट्रैफिक समस्या को लेकर डीएसपी का ध्यान आकर्षित किया गया।
विजय प्रभाकर ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लगातार बढ़ता ट्रैफिक दबाव आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। जाम की स्थिति से न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सख्त बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सुधारात्मक कदम उठाना भी जरूरी है।
नवनियुक्त डीएसपी सुखइंदर सिंह ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम जल्द ही उठाए जाएंगे।
इस मौके पर कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

COMMENTS