नड्डा को हटाया नहीं गया, अब भी हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खबरों में भ्रम फैलाया जा रहा |
कुछ समाचार संस्थानों द्वारा यह लिखा गया कि जेपी नड्डा की अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है, यह पूरी तरह गलत और भ्रामक है। सच्चाई यह है कि जेपी नड्डा को हटाया नहीं गया है। उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल वर्ष 2024 में समाप्त हो चुका था, जिसके बाद से उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। वर्तमान में भी जेपी नड्डा ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। संगठनात्मक व्यवस्था के तहत नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। यह वही प्रक्रिया है, जैसी पहले भी अपनाई जा चुकी है।याद रखना जरूरी है कि जेपी नड्डा की नियुक्ति भी इसी तरह हुई थी वर्ष 2019 में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और लगभग छह माह बाद वे नियमित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उस समय भी अमित शाह को हटाया नहीं गया था। अमित शाह दो कार्यकाल तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। बीजेपी के संविधान में तीसरे कार्यकाल का प्रावधान नहीं होने के कारण नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसी तरह, जेपी नड्डा को दूसरी बार नियमित अध्यक्ष नहीं चुना गया, बल्कि उन्हें सेवा विस्तार दिया गया है। इसलिए यह स्पष्ट है कि न तो नड्डा को हटाया गया है और न ही अध्यक्ष पद खाली हुआ है।

COMMENTS