थौलधार।। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के पंचायत चुनाव पर्यवेक्षकों अतर सिंह तोमर (पूर्व राज्य मंत्री)व जोगिंदर पुंडीर(किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष) ने थौलधार मंडल के जिला पंचायत सदस्यों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी।
थौलधार ब्लाक के कंडीसौड़ स्थित एक होटल में पहुंचे भाजपा पर्यवेक्षकों अतर सिंह तोमर व जोगिंदर पुंडीर ने थौलधार मंडल के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र धमाडी़ एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र बंस्युल व जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र तिखोन के लिए कार्यकर्ताओं से राय ली।
बंस्युल वार्ड के लिए 4 लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की।
तिखोन वार्ड के लिए 5 लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की।
विकासखंड थौलधार के धमाडी़ वार्ड के लिए आलोक जुयाल,विनोद भट्ट,धनवीर पुरषोड़ा,सोबत सिंह पडियार,नैन सिंह गुसाईं,महावीर सिंह सेनवाल,महेश रावत,खेम सिंह बरोली तथा तिखोन सीट से शम्भू प्रसाद सकलानी,पवन रावत,गौरव महर,गम्भीर सिंह जरधारी, बिक्रम सिंह राणा व बंस्युल वार्ड से बबिता शाह,मुकेश बनाली,ललिता देवी,विनोद कुमार ने दावेदारी की दोनों पर्यवेक्षकों ने एक एक कर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अलग कक्ष में दावेदारी प्रस्तुत करने वाले लोगों के सम्बन्ध में गोपनीय ढंग से जानकारी हासिल की।
राय शूमारी करने के बाद मीडिया से कहा कि वह अपनी रिपोर्ट प्रदेश पदाधिकारियों को प्रेषित करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिस भी पार्टी कार्यकर्ता का चयन प्रदेश संगठन करेगा सभी लोग एक जुट होकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट, निहाल सिंह,मंडल अध्यक्ष थौलधार ललित खंडूड़ी,मुलायम सिंह रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र खंडूड़ी,भगवती प्रसाद सेमवाल,लाखीराम उनियाल,केशर सिंह केमवाल,देवेश्वरी जुयाल,श्रीकृष्ण नौटियाल,कुशुम नौटियाल,पुष्पा देवी,सकला देवी,महाबीर उनियाल,सुमन सिंह गुसाईं,सुमन सिंह बिष्ट,बुद्धी सिंह बिष्ट,अनिल जुयाल,दिलचन्द रमोला,रामदयाल नौटियाल,अनिल भट्ट,गोबिंद सिंह रावत,पुलम सिंह,सुंदर सिंह,मनोज,जयपाल सिंह,रमेश प्रसाद,रमेश भट्ट,निर्मल सिंह एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रगति मीडिया टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट।
COMMENTS