तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा ऑपरेशन सिन्दूर की गौरव गाथा और भारतीय सेना के साहस,पराक्रम और बलिदान को समर्पित- विधायक प्रीतम सिंह पंवार।
थौलधार।।भाजपा मंडल अध्यक्ष थौलधार ललित खंडूड़ी के नेतृत्व में “ऑपरेशन सिंदूर”की कण्डीसौड़ में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई।
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में अटल उत्कृष्ट विद्यालय कण्डीसौड़ के एनसीसी कैडेट्स के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में परेड की एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कण्डीसौड़ के छात्र छात्राओं ने वंदे मातरम् के व भारत माता के जयकारों के साथ नारे लगा कर यात्रा की शोभा बढाई।
कण्डीसौड़ में आयोजित तिरंगा यात्रा में तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक धनोल्टी विधायक श्री प्रितम सिंह पंवार, प्रमुख प्रभा बिष्ट,पूर्व प्रमुख थौलधार श्री जोत सिंह बिष्ट,निवर्तमान प्रमुख/प्रशासक श्रीमती प्रभा बिष्ट,मुख्यमंत्री के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत ने शिरकत की।
तिरंगा यात्रा के समापन पर विधायक प्रितम पंवार ने पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जांबाज सैनिकों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कण्डीसौड़ में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष थौलधार ललित खंडूड़ी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गौरवगाथा तिरंगा यात्रा निकाली है।
बृहस्पतिवार को थौलधार ब्लाक के कण्डीसौड़ बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा रैली में राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि,पूर्व सैनिक,व्यापारी,सामाजिक कार्यकर्ता रैली में शामिल होकर सेना के सम्मान में जोरदार नारेबाजी की।
इस दौरान धनोल्टी विधायक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई।
भारतीय सेना के शौर्य और वीरता का बखान करते हुए कहा कि”तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा”सिर्फ एक आयोजन नही बल्कि उन अमर वीरों के प्रति हमारे अंतर्मन से उपजा सम्मान,श्रद्धा और आभार का जीवंत चित्रण है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों को भारतीय जांबाज सैनिकों ने धूल चटा दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष टिहरी उदय रावत ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में हमारे जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने जिस उत्साह गरिमा और एकजुटता के साथ सहभागिता की है वह अपने आप में प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर हर कदम पर गर्व था हर स्वर में राष्ट्र-प्रेम और हर आंख में अपने सपूतों के प्रति श्रद्धा झलक रही थी।
पूर्व सैनिक जीत सिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा रैली में सेवा निवृत्त सैनिकों की उपस्थिति ने यात्रा को और भी गौरवशाली बनाया।
पूर्व प्रमुख थौलधार जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में जोरदार नारेबाजी करते हुए तिरंगा यात्रा का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के बाद मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में ब्लाक मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय रावत,ओबीसी आयोग उपाध्यक्ष संजय नेगी,ब्लाक प्रमुख प्रभा बिष्ट,पूर्व ब्लाक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट,बबिता शाह पूर्व प्रमुख,मंडल अध्यक्ष थौलधार ललित खंडूड़ी,पूर्व मंडल अध्यक्ष थौलधार रामचंद्र खंडूड़ी,भगवती सेमवाल,सोबत सिंह पंवार,शम्भु प्रसाद सकलानी,ब्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार,पूर्व जेस्ट प्रमुख रामलाल खंडूड़ी,नरेश पंवार मंडल अध्यक्ष नैनबाग,नीरज खत्री मंडल अध्यक्ष चम्बा, सुनील सेमवाल,बिरेंद्र सेमवाल,बुद्धी बिष्ट,बुद्धी गुसाईं,सुपा पंवार,मुन्ना सिंह पंवार,उपाध्यक्ष केशर सिंह केमवाल,पवन सिंह रावत,महामंत्री महावीर उनियाल,अरविंद नेगी जिला कोषाध्यक्ष आलोक जुयाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष अतिश भट्ट,रविन्द्र राणा प्रधान संगठन अध्यक्ष, विनोद कोहली जिला पंचायत सदस्य,गोबिंद रावत,पुष्पा जुयाल,ललिता देवी,सकला देवी,कुसुम नौटियाल,विनोद भट्ट,सुमन सिंह गुसाईं,सुमन सिंह बिष्ट,महावीर सिंह सेनवाल,रोबिन पंवार,गौरव महर,गम्भीर सिंह जरधारी,खेम सिंह,नत्थीलाल प्रधान,प्रदीप सिंह,ओमप्रकाश भट्ट,जयपाल सिंह,अनिल जुयाल,अनिल भट्ट,नैन सिंह,निर्मल सिंह, सोहनलाल खंडूड़ी पूर्व सैनिक,अनार चंद रमोला,शक्ति सिंह,लाखीराम उनियाल,सुंदरलाल,शांति प्रसाद खंडूड़ी,दीपक खंडूड़ी,मनोहर लाल,ओमप्रकाश बधानी,मनोज खंडूड़ी, सुरेश नौटियाल,सोमेश,कौर सिंह,सोबन सिंह रावत,सब्बल सिंह चौहान,मुकेश रतुडी़,सुमन सिंह,मुकेश बनाली,अरविंद सिंह,बेल सिंह,सुंदर सिंह,विनोद पंवार,शिशपाल पंवार,राम सिंह,महिपाल सिंह,प्रेमलाल,मोहन डोभाल,राजेन्द्र सिंह,अरुण खंडूड़ी,अनिलबधानी,देव सिंह रमोला,बबलू,सुनील,राजेश,विनोद,रमेश,विनोद,कांतीराम,पंकज सिंह एवं स्थानीय मिडिया कर्मी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।
प्रगति मीडिया टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट
COMMENTS