शाहजहांपुर। बहन भाई के पवित्र बंधन के रूप में मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का पर्व आज जिला कारागार शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल 7:00 से बजे से ही जेल के बाहर बहनों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जेल प्रशासन के द्वारा भी पहले से ही सुुनियोजित तरीके से तैयारी कर रखी थी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से अतिरिक्त महिला एवं पुरुष कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। तथा जेल पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन की तरफ से दो उप निरीक्षक तथा पुरुष एवं महिला कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। होमगार्ड स्वयंसेवक भी ड्यूटी पर तैनात थे ।जेल के सभी अधिकारी प्रातः काल से ही कमान संभाले हुए थे। प्रातः काल 7:00 बजे से ही छोटे-छोटे समूहों में बहनों को जेल के अंदर निरुद्ध उनके भाइयों से मिलवाया गया। ताकि अधिक भीड़ होने के कारण असुविधा न हो ।सभी बहनों एवं भाइयों को आरओ के पेयजल की बोतलों में भरकर वितरित करने की व्यवस्था पहले से ही की गई थी ।ताकि गर्मी से परेशान होकर कोई भी बहन या उसका बच्चा परेशान ना हो। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने पूरी व्यवस्था की स्वयं कमान संभाल रखी है। प्रातः काल 7:00 से प्रारंभ हुई बहन और भाइयों की मिलन बेला में अब तक 500 से अधिक बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा करके उनकी दीर्घायु की कामना कर चुकी है ।स्वयं जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा सभी बहनों से मिलकर उनको किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है इसका जायजा लिया जा रहा हैं और अपने कर्मचारियों अधिकारियों को तदनुसार निर्देश दे रहे हैं। अब तक किसी भी बहन ने और बन्दियों षने किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं बताई है। मुलाकात की व्यवस्था इसी प्रकार तब तक चलती रहेगी जब तक के जेल के बाहर उपस्थित आखिरी बहन अपने भाई से मिलकर उसकी रक्षा सूत्र बांध ले और उसका मुंह मीठा करके दीर्घायु की कामना न कर ले। जेल अधीक्षक के द्वारा सभी बहनों से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर जानकारी ली जा रही है कि किसी भी बहन को कोई परेशानी तो नहीं हो रही ।इसी पूछताछ के दौरान एक बहन रामरती के द्वारा अवगत कराया गया कि उसका भाई गुड्डू पुत्र रामचंद्र जेल में बंद है उसने मुझसे मिलने से मना कर दिया है। मैंने उससे इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि मैं अपनी परेशानियों के कारण उससे मिलने नहीं आ पाई। इसी नाराजगी में वह मुझसे नहीं मिलना चाहता। ऐसा कहकर वह महिला रोने लगी। जेल अधीक्षक ने उसको चुप करते हुए ढाढस बधाया और कहा कि मैं गुड्डू को अभी बुलाकर बात करके तुम्हारी मुलाकात कराऊंगा। जेल अधीक्षक द्वारा गुड्डू पुत्र रामचंद्र को बुलाया तो वह बंदी फूट-फूट कर रोने लगा और कहा कि मेरी चार बहने हैं ।लेकिन कोई आजतक मिलने नहीं आई ।आज राखी के दिन मिलने आई है, इसीलिए मैं नाराज होकर के उससे मिलने से मना कर दिया । मैंने उसे समझाया कि रक्षाबंधन का त्यौहार नाराजगी का नहीं है भाई बहन के प्रेम का है और मैंने दोनों को अपने कार्यालय में बुलाकर रक्षा सूत्र बंधवाया और मुंह मीठा कराया। बहन रामरति और भाई गुड्डू दोनों खुश हो गए और बंदी गुड्डू के द्वारा बहन राम रती के पैर छुए रामरति ने राखी बांधकर उसका मुंह मीठा कराया और दीर्घायु की कामना की। यह रक्षाबंधन का त्यौहार जेल में पिछले तीन दिन से मनाया जा रहा है ।जिसमें ब्रह्मकुमारी बहनों एवं विप ग्रुप की बहन और भाइयों के द्वारा सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं बंदी गणों को रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा किया गया है एवं दीर्घायु की कामना की गई है। आज शाम तक अनुमान लगाया जा रहा है कि 1000 से अधिक बहनें जेल में अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बाधेंगीं और दीर्घायु की कामना करेंगीं ।जेल प्रशासन इस बात के लिए मुस्तैद है कि किसी भी बहन या भाई को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए और रक्षाबंधन का त्यौहार सभी खुशी-खुशी मना सकें।पूरी कारागार में सौहार्दपूर्ण एवं खुशी का माहौल है।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
जन्मदिन के उपलक्ष पर खेल मैदान तैयार करने का लिया संकल्प. देवली गाँव, 01 September ।। ग्राम पंचायत देवली गाँव के सरपंच पति व समाजसेवी दि...
-
बटाला में नवनियुक्त डीएसपी सुखइंदर सिंह का भव्य स्वागत, ट्रैफिक समस्या पर हुई गंभीर बटाला: 23 अप्रैल(अशोक जरेवाल) श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्...
-
बटाला में ट्रैफिक की गंभीर समस्या, चालान काटने में उलझी ट्रैफिक पुलिस बटाला, 23 अप्रैल (अशोक जरेवाल): बटाला शहर में एसएसपी डॉ. महिताब सिंह ...
-
स्योहारा जिला बिजनौर से प्रगति मीडिया न्यूज रिपोर्टर मोहम्मद कासिम कि खास रिपोर्ट स्योहारा जिला बिजनौर में परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द...
-
जिले के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों से 10 अपराधी को हथियार तथा लूट के बाइक के साथ किया गिरफ्तार,एसएसपी जयंत कांत ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जा...
-
आशीष रावत मध्यप्रदेश - छिंदवाड़ा विश्वास जब अंधविश्वास में बदल जाये तो वो सब होता जिसकी कल्पना भी की जा सकती है ऐसा ही हुआ छिंदवाड़ा के परासि...
-
देवघर: सोमवार रात्रि करीब 8:10 बजे नगर थाना क्षेत्र के हरि शरणम कुटिया कालीराखा निवासी अनिल सिंह के घर में घुसकर उनकी पत्नी व पुत्र क...
-
सूत्रों के अनुसार जिला परिषद वार्ड पलाइच अगर ओपन महिला आरक्षित होता है तो कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधान धाउगी विमला देवी पर खेल सकती है अप...
-
बिग मसल्स जिम, गगन बेकरी, ओबरॉय ब्रदर और सिटी हार्ट ढाबे से भरे गए सैंपल। रिपोर्ट आने पर की जाएगी बनती कार्रवाई: रजिंदर पाल सिंह पठानक...
-
गिरिडीह: कोरोना वायरस का दहशत विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल मधुबन में भी देखा जा रहा है। इस दहशत के कारण देशभर से यहां आने वाले तीर्थया...





COMMENTS