उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने शुशीला बलुनी के निधन पर जताया शोक
देहरादून।। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला ने मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के इतिहास का दुखद दिन है।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का मंगलवार को निधन हो गया,वह कुछ समय से मैक्स अस्पताल में भर्ती थीं।
राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी उन्होंने बताया कि राज्य आंदोलन के दौरान उनकी अग्रणी भूमिका रही। उनके अवसान से आंदोलनकारियों में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
उत्तराखंड ने आज राज्य निर्माण आंदोलन का एक नक्षत्र खो दिया है।
उत्तराखंड राज्य निर्माण का इतिहास उनके नाम के बिना अधूरा रह जाएगा।
प्रगति मिडिया से सुनील जुयाल की रिपोर्ट।।
COMMENTS