विश्व रक्तदान दिवस पर दर्जनों ने किया रक्तदान
============================
दुमका। _विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका शाखा के पहल पर ब्लड बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।_
_भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस संघ व रेड क्रीसेंट समाज ने 14 जून को वार्षिक तौर पर रक्तदान दिवस पहली बार मनाकर इसकी शुरुआत की थी। कई लोग स्वस्थ होते हुए भी रक्तदान करने से डरते हैं, क्योंकि उनके मन में इससे जुड़ीं कई भ्रांतियां होती हैं।_
_वाइस चेयरमैन राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि महामारी में रक्त की आवश्यकता बढ़ी है पर रक्तदाता घट गए हैं, हमें लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना होगा।_
संयुक्त सचिव मनोज कुमार घोष ने बताया कि रक्त से लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है इसलिए लोग रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करें। रक्तदान शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
*_रक्तदान करने वालों में केशव कुमार सिन्हा, सुब्रतो नाथ मजूमदार, जगदीश राणा, राजेश, रमेश कुमार, निशीकांत कुमार, पूनम रानी, विश्वजीत सिंह, प्रिंस मुर्मू, बृजेश कुमार, आशीष कुमार, रेखा देवी, अमित कुमार, कौशल कुमार झा शामिल है।_*
_कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ देवाशीष रक्षित, रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन राजकुमार उपाध्याय, सचिव अमरेंद्र कुमार यादव, संयुक्त सचिव मनोज कुमार घोष, एन एस एस स्वयंसेवक जतिन कुमार, रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य गौरव मिश्रा, अंजनी शरण, भाग्यश्री, ब्लड बैंक के तकनीशियन प्रकाश कुमार दे, वाहिद एजाज, आदिल रशीद, रामप्रसाद पंडित मौजूद थे।_
COMMENTS