जौनपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने में सपा कार्यकर्ता हुए विफल।
मड़ियाहूं कोतवाली अंतर्गत मड़ियाहूं कोतवाली के ठीक सामने गांधी तिराहे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के प्रयास में सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि सपा नेता राजवीर यादव शुक्रवार को 3:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला लेकर कार्यकर्ताओं के साथ गांधी तिराहे पर पहुंच गए। पुलिस को पहले ही इस बात की भनक लग गई थी ।तिराहे पर उप जिलाधिकारी मडियाहू कौशलेंद्र मिस्रा, प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन फोर्स के साथ गांधी तिराहे पर मौजूद थे। जैसे ही सपा नेता गांधी तिराहे पर पहुंचकर पुतला फूंकने का प्रयास किया, वहां मौजूद पुलिस ने उनके हाथ से पुतला छीन कर गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता का आरोप था कि प्रदेश में गुंडाराज भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार कानून का राज स्थापित करने में विफल है। उन्होंने योगी सरकार से इस्तीफा देने की मांग किया।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्टर


COMMENTS