नैनबाग।। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नौटियाल को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तरकाशी जिले का प्रभारी मनोनीत होने पर कैम्पटी के ग्राम पंचायत सिया के प्रधान बिजेंद्र पवांर की अध्यक्षता में राजेश नौटियाल का भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे परदेस में जो जिम्मेदारी दी गई, उसे बखूबी से निर्वहन करुंगा।
राजेश नौटियाल ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्य पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ओबीसी समाज के हर वर्ग के लिए संकल्पित है।
नौटियाल ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के नाते मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को व धनोल्टी की समस्त जनता को भरोसा दिलाता हूं कि धनोल्टी के विकास के लिए प्रयासरत रहूंगा।
राजेश नौटियाल ने धनोल्टी विधानसभा के गगांडी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने के सवाल पर कहा की गगांडी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने की मेरी और से पुरी कोशिश की जायेगी।
प्रगति मीडिया से सुनील जुयाल की रिपोर्ट।।
COMMENTS