धनोल्टी।।दिनांक 23- 11- 2022 को तहसील धनोल्टी के भू लेख अधिष्ठान में कार्यरत रणवीर सिंह चौहान राजस्व सेवक तहसील धनोल्टी में 36 वर्षों की सेवा पूर्ण करने के बाद तहसील धनोल्टी से सेवा निर्वत हुए।
 इस अवसर पर एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान तहसीलदार धनोल्टी गंगा प्रसाद पेटवाल रजिस्टार कानूनगो सुनील चमोली व तहसील के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहें।
रणवीर सिंह चौहान के सभी अवकाश आदि मिलाकर ₹574080 की धनराशि उनके खाते में  डाली गई है। जिसका तहसीलदार धनोल्टी गंगा प्रसाद पेटवाल के द्वारा उप जिला अधिकारी धनोल्टी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
     टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट
							    
							    
							    
							    
  
  
  
  
  
COMMENTS