सोनभद्र। राबर्ट्सगंज 10 नवंबर भारत में आध्यात्मिक शक्ति के अभ्युदय तथा समाज में मानवीय मूल्यों का विकास करके आदि सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना के लिए आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित *प्रभु वरदानी भवन* का लोकार्पण पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी नेपाल की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी बीके सुरेंद्र दीदी जी ने किया, उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सेवा केंद्र यहां आने वाले मनुष्य आत्माओं को ईश्वरीय गुण और शक्तियों से संपन्न बनाएगा । इस अवसर पर एक शांति मार्च एवं चैतन्य झांकी का भ्रमण कर के लोगों को ईश्वरीय संदेश दिया गया । इस शोभायात्रा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे संस्था से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस शांति यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ विजय कुमार जैन, रविंद्र केशरी ,कृष्ण मुरारी गुप्ता, विमलेश द्विवेदी, डॉ अनुपमा सिंह ने भाग लिया । वाराणसी से पधारे वरिष्ठ राजयोग भ्राता बीके दीपेंद्र भाई जी ,विपिन भाई जी के निर्देशन में शांति मार्च का संचालन हुआ, स्थानीय सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके सुमन ने बताया कि यहां समाज में शांति सद्भावना एवं मानवीय मूल्यों के विकास के लिए प्रातः एवं सायं राजयोग मेडिटेशन एवं ईश्वरीय महावाक्य का अनुस्रवण होगा। मिर्जापुर सेवा केंद्र की संचालिका बीके बिंदु दीदी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया । बीके प्रतिभा बहन, सीता बहन,सरोज, गोपाल भाई, अवधेश भाई, डॉ बीके हरेंद्र भाई इत्यादि ने सक्रिय सहयोग दिया । डॉ अनुपमा सिंह एवं रविंद्र केसरी ने अपना संस्था के साथ अनुभवों को साझा किया।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षक से हुई मारपीट की निंदा की शिक्षक विजेंदर कुमार गुप्ता कोविड-19 की ड्यूटी में संलग्न थे। छत्तीसगढ़ टीचर्...
-
हल्दी रस्म के बीच पहुंचे अधिकारी,रुकवाया बाल विवाह- रोमी पाठक जिला बाल संरक्षण इकाई टीम के त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका को बधू बनने ...
-
॥ *ऐ री सखी, मैं शिव हो जाऊं* ॥ *ऐ री सखी, मैं शिव हो जाऊं* न पहनूं कोई कनक-अम्बर न धारूँ पीताम्बर रेशमी मैं तो मृगछाला ओढ़ इतराऊं *ऐ री ...
-
ग्राम पंचायत लाना चैता की बेटी एडवोकेट शिवानी के पिता श्री भगत राम शिक्षा विभाग में पियन की पोस्ट पर रिटायर हो चुके हैं माता श्रीमती तृप्ता ...
-
बॉलीवुड का हमारे जीवन पर गहरा असर है, हर कोई कम समय में कम मेहनत करके फेमस होना चाहता है। इंस्टाग्राम पर करोड़ो लोग रोज़ाना अपने दिनचर्या क...
-
प्रेसनोट धोलापानी ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी पर ₹2000 रुपये का जुर्माना *श्याम सिंह सालवी आरटीआई एक्टिविस्ट ने पांच बिंदुओ...
-
नवीन फाउंडेशन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर “राम रस बरसे” काव्य एवं भजन संध्या संपन्न उदयपुर। नवीन फाउंडेशन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नव...
-
भिण्ड ।। महिला डेस्क मुख्य अधिकारी dsp पूनम थापा की सक्रिय कार्यबाही मुखविर तंत्र की सूचना पर हुई कार्यबाही शासकीय इंसास गन के मिले जिंदा का...
-
आज शाहजहांपुर जेल में बंदियों में सद्भाव व आध्यात्मिक ज्ञान दर्शन के उद्देश्य से प्रसिद्ध श्रीमद्भागवत कथावाचक परमपूज्य प्रशांत प्रभु जी महा...
-
विकासशील इंसान पार्टी के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाला विशाल जुलूस राजू दास कि गिरफ्तारी के लिए आंदोलन मुकेश साहनी...

COMMENTS