प्रवास ही संगठन कार्य विस्तार का आधार है:दिलीप पांडे
विधानसभा 2023 को लेकर भाजपा की चुनावी रणनीति आरंभ.
उमरिया।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक भाजपा जिला कार्यालय विनायक टाउन उमरिया में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के मुख्य अतिथित्य एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुईl बैठक में किसान मोर्चा अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की लगातार मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने वाले और कृषि कर्मण पुरस्कार दिलाने वाले हमारे जिले के कृषक बंधु सम्मान और गौरव के अधिकारी हैंl
सरकार जहां लगातार किसानों को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए बुनियादी पूंजी निर्माण में किसानों की भागीदारी तय कर रही है वही किसान बंधु लगातार अपना खून पसीना सींच कर सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर उत्पादन कार्य को चौगुना कर रहे हैंlभाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने किसान मोर्चा से अनवरत प्रवास कर संगठन विस्तार करने की बात कहीl नगर नगर डगर डगर प्रत्येक ग्राम पंचायत में रह रहे किसान बंधुओं से संवाद कर कृषि के क्षेत्र में कृषकों से संवाद कर सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से गांव गरीब किसान को जोड़ते हुए सरकार के विकास कार्यों से जनता को अवगत कराना यही किसान मोर्चा का कार्य हैl
श्री पांडे ने पदाधिकारियों से आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लगातार प्रवास कर हर पंचायत में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता खड़े करने की बात कहीl बैठक में भाजपा जिला महामंत्री अर्जुन सिंह सैयाम जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह महामंत्री राकेश यादव रामकेश वर्मा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए .
वही जिला महामंत्री राकेश यादव द्वारा ग्राम समितियों के गठन एवं किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आधार पर जो जिला के 18 विभागों के संयोजक तथा सह संयोजक समितियों के गठन के बारे में जानकारी दी गई और समिति गठन को लेकर आगे की आगे की रूपरेखा तैयार तैयार की गई
COMMENTS