शिक्षको और छात्रों का भारत विकास परिषद ने किया अभिनंदन
10 अक्टूबर मालपुरा।भारत विकास परिषद मालपुरा द्वारा आज विवेकानंद मॉडल स्कूल मालपुरा के शिक्षको और छात्रों को उपहार, मेमेंटो,प्रमाण पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज जाट,व्याख्याता गजेंद्र कुमार और भागचंद शर्मा के अलावा छात्रा अंजली बुनकर,प्राची सैन,दीपाली गुप्ता, पीहू कुमारी,गरिमा सैनी, रानू शर्मा,प्रशांत जैन को परिषद ने श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम संयोजक Dr राजाराम,सुभाष सोनी,मोतीलाल जाट,बाबू सिंह,ताराकांत पाठक, शर्मा,,सत्यनारायण सोनी,कुंजबिहारी खारोल, रमेश शर्मा पटवारी,आदि उपस्थित रहे।
सचिव अरविंद टेलर ने बताया की मालपुरा शहर की लगभग सभी स्कूलों में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
संवादादाता आशीष ( मालपुरा, राजस्थान)

COMMENTS