गांधी-शास्त्री जयंती और चौपाल कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
केवलारी:-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केवलारी मे 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर गांधी चौपाल लगाया गया, रविवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर चौपाल शुरू किया गया । गांधी चौपाल में देश की एकता और समरसता के भजन गाया ,तथा प्रार्थना सभा का आयोजन काँग्रेस कमेटी किया गया, इसमें आर्थिक विषमता, गांव के आर्थिक शोषण, बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों पर चर्चा हुई। ग्राम स्वराज की अवधारणा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता केंद्रीय विषय रखे गए।
रविवार, को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर (Block Congress Comety) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केवलारी द्वारा दोनों भारत(India) के महान सपूतो की फ़ोटो पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उनको स्मरण कर नमन किया।
देश के लिए दोनों अमर सपूतो ने जीवन पर्यन्त अपना अमिट अमूल्य योगदान दिया। अहिंसा के पुजारी भारत रत्न राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत को आज़ादी दिलाई। गांधी जी ने स्वदेशी पर बल दिया। जिससे देश मे आत्मनिर्भरता बढ़ी।स्वच्छता पर जोर दिया। जिससे स्वास्थ्य व पर्यावरण सही रहे। सर्वोदय को आगे बढाया जिससे सार्वभौमिक विकास व शोषण से मुक्त समाज का विकास हो। महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए विभिन्न आंदोलन जिसमे चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन,दांडी सत्याग्रह,(Satyagrah) दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन,नारी सशक्तिकरण, छुआछुत आदि चलाये।गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ,इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (Pramod Modi)प्रमोद मोदी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन,जिला महामंत्री दिलीप दुबे,मंडलम अध्यक्ष नीलेश अवधिया,जनपद सदस्य मुकेश राजपूत,युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकाश ठाकुर,युवक कांग्रेस जिला सचिव जीतसिंह राजपूत, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष दारा सिंग जंघेला,युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप जंघेला,युवक कांग्रेस संगठन मंत्री संदीप साहू,ब्लॉक प्रवक्ता संस्कार तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी स्वरूप चंद बघेल,लक्ष्मण राय,कुंती बाई, सकुन बाई, चिंटू नामदेव,जागेश्वर जंघेला,रवि बघेल,संतोष अवधिया, राजा नामदेव,मुकेश नामदेव,सुरेंद्र साहू,सोभित उपाध्यक्ष,गोलू जंघेला,अशोक कनासिया, गोमती Fund, टीकाराम सेन,राकेश जैन,रूपलाल नामदेव,जमना प्रशाद जंघेला, घनश्याम, पवन पटेल,गरीबा पहलवान,शंकर शैयाम एवं आसपास के लोग मौजूद रहे।

COMMENTS