विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किये कार्यक्रम निरस्त, झोतेश्वर रवाना-/////
सिवनी-आज दिन- रविवार, दिनांक 11 सितंबर 2022 को संत शिरोमणि, धर्म सम्राट परम् पूज्य ज्योतिष् एवं द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज जी के ब्रम्हलीन होने का समाचार प्राप्त होते ही सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम को निरस्त कर झोतेश्वर के लिए रवाना हो गये। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों का वर्षा के कारण अपने चोपहिया वाहन से दोपहर 12:30 बजे दौरा प्रारंभ कर ग्राम बंडोल के आदिवासी छात्रावास मे वृक्षारोपण कार्यक्रम मे शामिल हो वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात ग्राम गंगेरुआ, नांदनी, बिहीरिया, बंधा, कोठिया, मे जनसंपर्क करते हुए परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य जी की जन्मस्थली गुरुधाम दिघौरी पहुंचकर मंदिर प्रांगण मे वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात ग्राम घोंटी व पुसेरा का दौरा कर जनसंपर्क किया। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सिवनी नगर के फुटबाल मैदान मे आयोजित प्रतियोगिता मे शामिल हुए जहां पर संत शिरोमणि, धर्म सम्राट परम् पूज्य ज्योतिष् एवं द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के ब्रम्हलीन होने की समाचार प्राप्त होते ही आपने समस्त उपस्थितों के साथ दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा तत्काल अपने पूर्व निर्धारित ग्राम टिकारी एवं ग्राम नरेला के दौरा जनसंपर्क कार्यक्रमों को निरस्त कर झोतेश्वर के लिए रवाना हो गये। इसके पूर्व सघन जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत श्री राय ने ग्राम गंगेरुआ, बिहीरिया, दिघोरी, पुसेरा मे सभामंच हेतु 01.50 लाख एवं ग्राम घोंटी मे शमशान घाट मे शेड निर्माण हेतु 01.50 लाख विधायक निधि की स्वीकृति प्रदान किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री रीना बरकडे जी जिला पंचायत सदस्य, राकेश बैस जी, सुमित राय जी
भाजपा मंडल अध्यक्ष, दिलीप सनोडिया भाजपा मंडल अध्यक्ष, सुरेश सनोडिया जी,
श्रीमती सियावती उइके जी सरपंच, धानसिंह बघेल जी उपसरपंच, श्याममिलन पांडे
जी, राजू बंजारा जी, नितिन निक्की साहू जी भाजपा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो,
शमीम अंसारी जी, महेश जंघेला जी सरपंच बांकी, अमित पांडे जी, विकास बंजारा
जी, रमजान कुरैशी जी, हिमांशु डहेरिया जी, गगन उपाध्याय जी, टेकराम बरकडे
जी, आदेश सतनामी जी, दीपनारायण दुबे जी, सरदार बघेल जी, जयदीप ठाकुर बसंत
जंघेला जी, सुरेश जंघेला, अरविंद जंघेला जी, रामपाल जंघेला जी, दसरु जंघेला
जी, नीरज दीक्षित जी, लुमेश शर्मा जी, नंदकिशोर बघेल जी, बैजनाथ सेन जी,
शरद बघेल जी, सुरेन्द्र उपाध्यक्ष जी, बृजमोहन बघेल जी, रविन्द्र उइके जी
सरपंच, सुनील बघेल जी, राधेश्याम यादव जी, श्रीकांत बघेल जी, प्रदीप बघेल
जी, लालसिंह बघेल जी, संतोष बघेल जी उपसरपंच, राजू बघेल जी, सुरेन्द्र बघेल
जी, नितिन बघेल जी, मनोज बघेल जी, सतीश विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा,
संजय वर्मा एवं बडी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।
COMMENTS