जसवां प्रागपुर करणी सेना की कार्यकारिणी का अध्यक्ष राजकपूर ने किया विस्तार
शांतला 04 अगस्त 2022
करणी सेना जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजकपूर भारतीय द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें टिक्कर के अरुण डोगरा को विधानसभा जसवां प्रागपुर करणी सेना का सचिव और हंडाल के विपन कुमार को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त निहारी के राजीव कपूर को सह कोषाध्यक्ष, प्रिंस कपूर को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार एवं संजीव कुमार को सह मन्त्री, रवि सूद को ऑडिटर और विनय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस सम्बंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उधर, अपनी नियुक्ति पर विपन और अरुण सहित अन्य नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जहां संग़ठन में अपनी नियुक्ति पर प्रबुद्धजनों का आभार जताया वहीं उन्होंने कहा कि संग़ठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है इसे वह निष्ठापूर्वक और निःस्वार्थ भाव से निभाएंगे।प्रगति मीडिया संवाददाता जतिन कुमार की रिपोर्ट।
सम्पर्क सूत्र :-9816907313, 8360921958
प्रगति मीडिया.
हिमाचल प्रदेश काँगड़ा।
176501

COMMENTS