विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विभिन्न ग्रामों का दौरा कर वैक्सीन लगवाने किया आग्रह
*सिवनी:-* किसी के बहकावे मे नही आते हुए हम सभी हर हाल मे कोविड-19 वैक्सीन अवश्य लगवाऐ। जिससे हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारे बच्चे, परिवार भी कोरोना से सुरक्षित रहेंगे। उक्ताशय की बात विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी द्वारा कही गयी।
आज दिन- *मंगलवार*, दिनांक *25/05/2021* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों व खरीदी केन्द्रों का दौरा किया गया। जिसमे गणेशगंज, देवरी, करेली, केकडा, झिरी, चमारी, लाटगांव, नांदिया, गोरखपुर, मड़वा, भेंढकी, माहुलपानी, दल्लेटोला, बीजादेवरी, बारी, देवतमाऊ,एवं पीपरढाना, रामगढ, बखारी, नंदौरा, ढुलबजा, बरसला, सागर, खटकर, तिन्सा, चंदेनी आदि ग्राम शामिल है। इस दौरान विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी ने कहा कि वैक्सीन किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है इससे हम सभी की जान बचेगी। हम अनेक कारणो से घर के बाहर रहते है और उसके पश्चात घर जाते है जिससे हमारा परिवार असुरक्षित रहता है। यदि हम वैक्सीन लगवा लेते है तो हमारे बच्चे पूरा परिवार भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए टीकाकरण अवश्य कराएं। विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी ने खरीदी केन्द्रों मे उपस्थित किसान बंधुओं से भी वैक्सीन लगवाने का आग्रह करते हुए कहा कि जिन किसानों ने केन्द्रों पर गेहूं नही बेचा वह समय सीमा मे गेहूं बेचें। खरीदी हेतू तीन दिन का समय बढाया गया है। इस संबंध मे जिला कलेक्टर से चर्चा की गई है। साथ ही कहा कि किसान बंधुओं को कोई समस्या है तो बताए जिसका निराकरण किया जाएगा।
सिवनी हेडलाइन संवाददाता छब्बीलाल कमलेशिया गणेशगंज
COMMENTS