सतना मे मनाया जा रहा बिटिया उत्सव
मध्यप्रदेश के जिला सतना मे महिला बाल विकास द्वारा तारीक 9-11 अक्टूबर तक बिटिया उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमे नन्ही-मुन्ही परियों के साथ-साथ बेटियां भी अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर रहीं हैं। यह कार्यक्रम अद्भुत तरीके से मनाया जा रहा है ।
जिसमे बेटियों को अंदर से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है । और वहीं बेटियां अपनी कलाक्रतियों के माध्यम से समाज को एक नया संदेश देने का कार्य कर रहीं है । इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सतना जिले के कलेक्टर-अजय केटसरिया, पुलिस अधीक्षक- धर्मवीर सिंह तथा महिला बाल विकास के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे, तथा अन्य पुलिस कर्मी सहयोग के तौर पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अनेक माध्यम से बेटियों को जागरूक किया जा रहा है । तथा उन्हे हर तरह से सक्षम किया जा रहा है की वो समाज के सामने अपने आप को एक निखरते चहरे की तरह रख सकें ।
प्रगति मीडिया
विष्णु कुशवाहा ।

COMMENTS