GOVERNMENT RAILWAY POLICE
SECTION AGRA
“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा”
राजकीय रेलवे पुलिस
अनुभाग आगरा
प्रेसनोट थाना मथुरा जंक्शन अनुभाग आगरा
दिनांक: 19.04.2026
थाना मथुरा जंक्शन पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 2 फोन बरामद…..
श्रीमान पुलिस महानिदेशक, रेलवे उ0प्र0 लखनऊ महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रेलवे अनुभाग आगरा के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी, रेलवे आगरा के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियानों के अंतर्गत आज दिनांक 19.04.2026 को थाना प्रभारी की देखरेख में पुलिस टीम द्वारा गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एक बारगी की दबिश देकर दो अभियुक्तों रमेश प्रजापत व ओमप्रकाश को मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नं 01 पर आगरा की तरफ फुट ओवर ब्रिज के ऊपर की तरफ सीढ़ियों से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 चोरी के फोन बरामद।
अभियुक्त रमेश प्रजापत से बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि यह मोबाइल मैंने करीब 06 महीने पहले ट्रेन से रेलवे स्टेशन मथुरा के पास से चोरी किया था। अभियुक्त ओमप्रकाश से बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि यह मोबाइल मैंने 01 वर्ष पहले एक महिला का लेडीज पर्स चोरी किया था जिसमें करीब नकद ₹3000 व उक्त मोबाइल मिला था। हम दोनों आज मिलकर राह चलते यात्रियों व लोगों को यह फोन बेचने वाले थे।
अभियुक्त का विवरण :-
रमेश प्रजापत पुत्र वरुण सिंह निवासी इन्द्रापथ बालाजी विहार कच्ची बस्ती गोविन्दपुरा थाना उदयपुर सिटी उदयपुर राजस्थान।
ओमप्रकाश पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम सरकना थाना जैत जिला मथुरा।

COMMENTS