आशीष रावत मध्यप्रदेश -बीजेपी के विधायक आकाश विजयवर्गीय पर आचार संहिता उल्लंघन पर मामला दर्ज किया गया है...
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफआचार संहिता उल्लंघन पर मामला दर्ज किया गया है।चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस द्वारा विरोध और मीडिया में मामले को दिखाए जाने के बाद अब विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ इंदौर के बाणगंगा थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। धारा 188 और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया है। सांवेर में चल रहे उपचुनाव के दौरान रविवार को विधायक आकाश विजयवर्गीय ग्राम कॉमेडी में प्रचार के लिए गए थे। प्रचार के दौरान उन्होंने नोट बांटे है। इसका वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच में इस बात की पुष्टि हो गई कि विधायक लोगों को रूपये बांट रहे थे। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

COMMENTS