जौनपुर
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेता ने गरीबों में अंगवस्त्रम ,मास्को व सैनिटाइजर वितरित किया।
मड़ियाहूं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वहां भर्ती गरीब महिलाओं में अंग वस्त्र जैसे साड़ी तथा कोविड-19 के चलते सैनिटाइजर व मास्क वितरित किया इतना ही नहीं वहां पर मौजूद गरीब सफाई कर्मियों के बीच भी अंगवस्त्रम व सैनिटाइजर सहित मास्क भी वितरित किया उनका यह पुनीत कार्य हर वर्ष इसी तरह से किया जाता है।
इस मौके पर उनके साथ रवि शंकर दुबे मंडल अध्यक्ष शीतल गंज, विपिन दुबे, जोखन दुबे ,भगवान दास पटेल, राजीव सिंह व अखिल प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्टर
COMMENTS