मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. शहर के सेवाश्रम चौराहा पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। राजधानी जयपुर से यूआईटी को मंजूरी मिल गई है और अब इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। सेवाश्रम पर चौराहा पर अभी तीन तरफ से वाहनों का आना होता है लेकिन आयड़ रपट शुरू होने और आने वाले समय में लेकसिटी मॉल वाली सडक़ भी शुरू हुई तो यहां वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से सूरजपोल से सुंदरवास-प्रतापनगर आने-जाने वाले सीधे ऊपर से ही गुजर जाएगे। नगरीय विकास विभाग ने सक्षम स्तर पर स्वीकृति होने के बाद यूआईटी सचिव को मंजूरी दे दी। इसमें शहर के सेवाश्रम चौराहा पर वीयूपी डक्ट के साथ सिंगल पिलर पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
अभी सेवाश्रम की तस्वीर ऐसी - सूरजपोल से ठोकर की तरफ और हिरणमगरी की तरफ जाने वाले वाहनों की कतारें लगती है। - ठोकर से सूरजपोल की तरफ जाने वाले वाहनों की भी जाम सी स्थिति रहती है। - हिरणमगरी से आने वाले वाहन जिनको ठोकर की तरफ जाना है वे भी रुके रहते है। - तीन तरफ से आने-जाने वाले वाहनों से बेतरतीब स्थिति रहती है। अब पाठों की मगरी से भी शुरू होंगे वाहन अब पाठों की मगरी की तरफ से भी वाहनों का आना शुरू होगा। आयड़ से पासपोर्ट कार्यालय के पास बनाई रपट से भी वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया है। आगे लेकसिटी मॉल से पाठो की मगरी वाली रोड भी कनेक्ट होगी ये वाहन भी चौराहा पर आएगे। ओवरब्रिज बनने के बाद सीधे जाएंगे वाहन सेवाश्रम चौराहा पर ओवरब्रिज बनने के बाद सूरजपोल से ठोकर, सुंदरवास होकर प्रतापनगर आने-जाने वाले वाहन सीधे ही आएंगे-जाएंगे। इसी तरह जिनको हिरणमगरी या पाठों की मगरी जाना है वे नीचे से गुजरेंगे। ऐसा होगा ओवरब्रिज - दलाल पेट्रोल पंप से लेकर सेवाश्रम आयड़ पुलिया तक ओवरब्रिज बनेगा। - इस ओवरब्रिज की दूरी करीब 420 मीटर लम्बा होगा - ओवरब्रिज पर करीब 20 करोड़ की लागत आएगी चेयरमैन बोली आयड़ पर तेजी से काम करे इधर, यूआईटी सभागार में मंगलवार को यूआईटी चेयरमैन आनंदी के सम्मान में कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने कहा कि यूआईटी ने आयड़ को लेकर जो काम हाथ में लिया है उसे आगे तेजी से पूरा करें। यूआईटी सचिव अरुण कुमार हासिजा व स्टाफ ने भी अपनी बात रखी।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
केजरीवाल की गारंटी - हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं” - अमनदीप संधू आम आदमी पार्टी ने जनता से किया हर वादा पूरा किया पठानकोट, (दीपक...
-
ભારતીય સંસ્કૃતીમાં તહેવારોની ઉજવણી નું આગવું મહાતમય છે ત્યારે શીતળા સાતમ ના પર્વ ની પણ પરંપરાગત રીતે ઉસ્તાહભેર ઉજવણી કરાવાય છે . ફાગણ મહિ...
-
आज संसारपुर टेरस के जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस मे 19 सूत्रीय मांग पत्र हिमाचल पथ परिवहन निगम की ड्राइवर यूनियन की तरफ से परिवहन मंत्री ब...
-
संसारपुर टेरेस जो घाटी पंचायत के अंतर्गत आती है। उसके सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों पर सरकार ने सभी पर अबैध कब्जे के आरोप मे चुनाव लड़ने स...
-
पंचमुखी महादेव मंदिर पर नाबालिग दो प्रेमी द्वारा रचाई जा रही थी शादी - रोमी पाठक जिला बाल संरक्षण इकाई टीम के त्वरित कार्यवाही से नाबालिग ...
-
दिल्ली आबकारी नीति मामला: अदालत ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को किया बरी पठानकोट (दीपक महाजन):दिल्ली की बहुचर्चित आ...
-
मेरी रसोई योजना का विस्तार: अब गेहूं के साथ मिलेंगी 5 अतिरिक्त वस्तुएँ राज्य में लगभग 40 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ मंत्री लाल चंद कट...
-
धनोल्टी विधायक,थौलधार ब्लॉक प्रमुख व प्रदेश महिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य ने बोर्ड परीक्षा में टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित। ...
-
दुमका: उपायुक्त राजेश्वरी बी के निदेश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिया है कि प्रातः 6:0...
-
टिहरी।।मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तरों में चयन ट्रायल्स के दूसरे दिन 1865 बालक तथा 1488 बालिकाओं ने ...

COMMENTS