जौनपुर।
तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न। चंद्र प्रकाश दुबे अध्यक्ष व गुलाब दुबे महामंत्री निर्वाचित ।
मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच शुक्रवार को संपन्न हुआ। पूर्व में महामंत्री पद पर रह चुके चंद्र प्रकाश दुबे ने अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में 4 मतों से सूर्यमणि यादव को हराया। चंद्र प्रकाश दुबे को 77 मत तथा सूर्यमणि यादव को 73 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर गुलाब दुबे ने 67 मत प्राप्त कर देवेंद्र तिवारी को 5 मतों से पराजित किया। बाकी सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ ।चुनाव अधिकारी देव नाथ मिश्र की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुबे ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए सदैव लड़ते रहेंगे। और जिस प्रकार महामंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने पद की गरिमा को हमेशा बनाए रखा उसी प्रकार वह अध्यक्ष पद की गरिमा बरकरार को रखेंगे।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्टर
COMMENTS