देवघर: ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नैन्सी सहाय के मार्गदर्शन में जिले के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन देवघर जिले में भी प्रारंभ कर दिया गया है। शुक्रवार को इस क्रम में कुल 40 पंचायतों में ग्राम संगठन/सखी मंडल की दीदियों द्वारा मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत असहाय, बेसहारा, दिव्यांग, बीमार तथा मजदूर वर्ग के लोगो को दोपहर का भोजन कराया गया।
इन केंद्रों का संचालन लॉक डाउन की अवधि तक किया जायेगा एवं आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है।
इन केंद्रों के संचालन हेतु विभाग द्वारा संबंधित सखी मंडलो/ग्राम संगठन के खाते में 20,000 रुपये आज भेजे जा रहे है।
सभी पंचायतों में दीदी किचन प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
सभी केंद्रों को COVID-19 के SOP को सख्ती से पालन हेतु निर्देशित किया गया है।
COMMENTS