मड़ावरा(ललितपुर):- देश में लॉक डाउन के चलते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के अभियान कोई भूखा न सोये क्रम को लगातार बरकरार रखते हुए समाजवादी पार्टी के दलित नेता आशीष अहारिया वाल्मीकि पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा ललितपुर के नेतृत्व में जनपद ललितपुर में पिछले १० दिनों से शहर के कई वार्डो से लेकर जनपद के कई पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग ५०० से अधिक मजदूर वर्ग, निराश्रित व गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण करके समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान किया है।
खासतौर पर आशीष अहारिया ने समाज की सबसे पिछड़ी जाति आदिवासी सहरिया समाज की जो मदद की है।
उसकी सराहना पूरे जनपद में हो रही है।
इसी क्रम को बरकरार रखते हुए
आशीष अहारिया द्वारा आज भी जनपद ललितपुर की ब्लॉक बार क्षेत्र के पुरा धनगुआ ग्राम में सहरिया समाज के ५० परिवारों में खाद्य सामग्री वितरण की गयी।
और देश में चल रही ऐसी विकराल विकट स्थिति व कोरोना वायरस से अपने बचाव के लिए,
साफ सफाई से व सभी ग्रामीणों से घर में रहने की और लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील भी की।
जिसमें प्रमुख रूप से सतेंद्र यादव मास्साब, सौरभ यादव सकरा विधानसभा महासचिव महरौनी, कन्हई सहरिया, अंकित यादव, आदि कई समाजसेवक मौजूद रहे।।
_रिपोर्ट:- रनवीर सिंह लोधी व रिजवान खान "भारत"(सनी) मड़ावरा !!_

COMMENTS