लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद के लिए अब पुलिस प्रशासन आगे आ गया है। पुलिस ने भी मानवीय उदारता का परिचय दिया है। देश भर में कोरोना वायरस को लेकर जारी संकट के बीच मददगारों की तस्वीरे लगातार सामने आ रही है।
मोतिहारी: लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद के लिए अब पुलिस प्रशासन आगे आ गया है। पुलिस ने भी मानवीय उदारता का परिचय दिया है। देश भर में कोरोना वायरस को लेकर जारी संकट के बीच मददगारों की तस्वीरे लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में जिले के गोविंदगंज थाना की पुलिस का बेहतरीन चेहरा देखने को मिला है। यहां एक महिला थानेदार ने ना केवल मानवता की मिशाल पेश की है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही हैं। अरेराज ओपी क्षेत्र के हरदिया गांव के वार्ड 5 के संगीता देवी के घर में भोजन की कमी को देखते हुए तत्काल उसे खाना उपलब्ध कराया। उसके पति नंदकिशोर पटेल अरेराज में मजदूरी करते हैं। अब मजदूरी नहीं मिल रही है। भूख से तड़पने की सूचना पर अरेराज ओपी के पुलिस निरीक्षक कल्पना कुमारी उनके घर पर पहुंची व खाना के अलावा दवा भी उपलब्ध कराया। सुशीला देवी को भी दवा व साबुन उपलब्ध कराया। उस महिला के दो बच्चे बंगलोर में मजदूरी करते हैं व दोनो वहीं फंसे हैं। उस महिला को पुलिस ने खाद सामग्री तत्काल उपलब्ध कराया। महापति देवी का दिव्यांग पुत्र जो मजदूरी करता है वह भी बाहर में है व उसकी मां मोहपति देवी को भी खाने पीने का खाद सामग्री उपलब्ध कराया गया। पुलिस निरीक्षक कल्पना कुमारी व अरेराज ओपी के प्रभारी सुनील कुमार ने तीनों परिवार को खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराया है व संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने कहा है कि लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने बताया है कि पुलिस अब मानवता की सेवा में जुटी है। भोजन से लेकर दवा की भी व्यवस्था करा रही है। शिकारगंज में भी सेना के जवान के बीमार मां को दवा उपलब्ध कराया गया है।
COMMENTS