मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट, मथुरा स्थित अधिवक्ता सभा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं समाजवादी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा अखिलेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संदेश देती है। उपस्थित अधिवक्ताओं ने इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह और उल्लास से भरपूर रहा।
इस अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संदीप चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज यादव, जिला महासचिव यशपाल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सनी यादव, रविंद्र मोहन शर्मा, रवि धनगर, दीपक पसारिया शर्मा, राजू गोस्वामी, चंद्र प्रकाश धनगर, हरिओम शर्मा, सत्यवान गोस्वामी, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : बबलू सिंह चौधरी


COMMENTS