जिला पठानकोट से सटे जम्मू कश्मीर की सीमा चौकियों पर खनन सामग्री की रैंडम चेकिंग के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीमें गठित
पठानकोट, 10 दिसंबर (दीपक महाजन) पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार, जिला पठानकोट से सटे सीमावर्ती राज्य जम्मू कश्मीर से पंजाब में पहुंचने वाले खनिज पदार्थों की जांच और पंजाब सरकार के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए, जिला प्रशासन पठानकोट द्वारा इंटरस्टेट चौकियों पर खनिज पदार्थों की जांच हेतु टीमें निर्धारित की गई हैं।
यह जानकारी देते हुए खनन विभाग के एक्सईएन प्रीतसिमर सिंह संधू और एसडीओ गुरसिमरन सिंह ने बताया कि जिला पठानकोट के अंदर डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सीमावर्ती जम्मू कश्मीर राज्य से पंजाब में प्रवेश करने वाली खनन सामग्री की चेकिंग के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, ताकि पंजाब सरकार द्वारा खनन को लेकर निर्धारित किए गए नियमों का पालन किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस समय पठानकोट से सटी लगभग 9 इंटरस्टेट चौकियों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस चेकिंग से जो खनन सामग्री बिना किसी बिल के पंजाब के अंदर प्रवेश करती है, उस पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए, हर उस वाहन की चेकिंग की जा रही है जो खनन सामग्री लेकर पठानकोट के रास्ते पंजाब में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ये चौकियां भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने प्रेगाबेलिन दवा के खुलेआम इस्तेमाल पर रोक लगाई पठानकोट, 09 जनवरी, 2026(दीपक महाजन)--- प्रेगाबेलिन के फॉर्मूले से...
-
पठानकोट में नशा बेचने वालों पर पंजाब सरकार का बुलडोजर चला पठानकोट (दीपक महाजन)पंजाब का युवा पीढ़ी को नशे में धकेल उनके घर उजाड़ कर अपने घ...
-
डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी ने बाढ़ पीड़ित 10 परिवारों को 7.70 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी पठानकोट 14 जनवरी (दीपक महाजन) - डिस्ट्रि...
-
कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा बीमाकृत की मृत्यु के उपरांत उनके आश्रितों को आश्रितजन हितलाभ का भुगतान किया गया पठानकोट 8 जनवरी (दीपक महा...
-
नमस्कार दोस्तों, प्रगति मीडिया की ज्योतिष संस्थान टीम एक ऐसी टीम है जो ज्योतिष के साथ और विज्ञान के साथ मिलकर कार्य करती है. आपने प्रगति मी...
-
उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा से अपने काम को चलते हुए सुर्खियो में रहा है . उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारी अपने काम पर ध्यान नहीं देते है . सर...
-
जौनपुर। जौनपुर में कोरोना संक्रमित की सूची का मीटर बढ़ता ही चला जा रहा है। मिले 63 कोरोना संक्रमित मरीज। डीएम दिनेश कुमार सिंह ...
-
थौलधार।। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड थौलधार के कंडीसौड बाजार में का...
-
e-Shram card: ई-श्रम कार्ड योजना से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को फायदा होगा. इस योजना से देश के लगभग 38 करोड़ से ज्यादा श्रमिक संगठित हो सक...
-
ब्रेकिंग न्यूज--- बांसी के पत्रकार व उनके परिजनों के साथ दबंगों ने की मारपीट जहां कोरोना महामारी मे पत्रकारों की...

COMMENTS