मलिकपुर कॉम्प्लेक्स में अपनी बदहाली पर आंसू बहाता वॉटरफॉल
पठानकोट ()मलिकपुर कॉम्प्लेक्स में सुंदरता के लिए बनाया गया वाटरफॉल अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही के चलते यह प्रोजेक्ट पिछले काफी समय से अधूरा पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि जिस परिसर में जिले के आला अधिकारी बैठते हैं, वहीं विभाग के दावों की हवा निकल रही है।
दो हफ्ते का आश्वासन पड़ा फीका
जानकारी के अनुसार, इस वॉटरफॉल का निर्माण कार्य काफी समय पहले शुरू हुआ था, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। जब इस मामले को PWD विभाग के XEN (कार्यकारी अभियंता) के ध्यान में लाया गया, तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि मात्र दो हफ्तों के भीतर काम पूरा कर वॉटरफॉल को चालू कर दिया जाएगा। हालांकि, कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बीमारियों को खुला निमंत्रण
अधूरे पड़े वॉटरफॉल के टैंक में लंबे समय से गंदा पानी जमा हो रहा है। वॉटरफॉल मे पानी की निकासी ना होने की वजह से इसमें गन्दा पानी इकत्रित हो रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है। प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स होने के कारण यहाँ रोजाना सैकड़ों लोग अपने काम के सिलसिले में आते हैं और अक्सर इस वॉटरफॉल के आस पास ही बैठते हैं। जमा हुआ गंदा पानी मच्छरों का प्रजनन केंद्र बन गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है।
सुंदरता पर दाग
परिसर की शोभा बढ़ाने के लिए लाखों की लागत से तैयार किया जा रहा यह वॉटरफॉल अब प्रशासनिक सुस्ती का प्रतीक बन गया है। अधूरा निर्माण और गंदगी परिसर की सुंदरता पर सवालिया निशान लगा रही है।
65
प्रगति मीडिया न्यूज़ पठानकोट पंजाब
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने प्रेगाबेलिन दवा के खुलेआम इस्तेमाल पर रोक लगाई पठानकोट, 09 जनवरी, 2026(दीपक महाजन)--- प्रेगाबेलिन के फॉर्मूले से...
-
पठानकोट में नशा बेचने वालों पर पंजाब सरकार का बुलडोजर चला पठानकोट (दीपक महाजन)पंजाब का युवा पीढ़ी को नशे में धकेल उनके घर उजाड़ कर अपने घ...
-
डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी ने बाढ़ पीड़ित 10 परिवारों को 7.70 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी पठानकोट 14 जनवरी (दीपक महाजन) - डिस्ट्रि...
-
कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा बीमाकृत की मृत्यु के उपरांत उनके आश्रितों को आश्रितजन हितलाभ का भुगतान किया गया पठानकोट 8 जनवरी (दीपक महा...
-
नमस्कार दोस्तों, प्रगति मीडिया की ज्योतिष संस्थान टीम एक ऐसी टीम है जो ज्योतिष के साथ और विज्ञान के साथ मिलकर कार्य करती है. आपने प्रगति मी...
-
उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा से अपने काम को चलते हुए सुर्खियो में रहा है . उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारी अपने काम पर ध्यान नहीं देते है . सर...
-
जौनपुर। जौनपुर में कोरोना संक्रमित की सूची का मीटर बढ़ता ही चला जा रहा है। मिले 63 कोरोना संक्रमित मरीज। डीएम दिनेश कुमार सिंह ...
-
थौलधार।। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड थौलधार के कंडीसौड बाजार में का...
-
e-Shram card: ई-श्रम कार्ड योजना से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को फायदा होगा. इस योजना से देश के लगभग 38 करोड़ से ज्यादा श्रमिक संगठित हो सक...
-
ब्रेकिंग न्यूज--- बांसी के पत्रकार व उनके परिजनों के साथ दबंगों ने की मारपीट जहां कोरोना महामारी मे पत्रकारों की...



COMMENTS