कण्डीसौड़।।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छाम में लंबे समय से एक्सरे मशीन की स्थापना की मांग की जा रही थी।
मशीन विधिवत स्थापित हो जाने के बाद सोमवार को क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार द्वारा एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया गया।
उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहा है कि स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए वह अपने प्रयासों से कुछ कर पाएं।
अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जुटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी अच्छा प्रस्तुतिकरण किया गया है। जिसका परिणाम है कि विभिन्न संसाधन जुट पा रहे हैं।
एक्सरे मशीन के लिए प्रमुख प्रभा बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य विनोद कोहली व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव दिए।
विभाग द्वारा भी प्रस्ताव का समर्थन किया गया।
जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास से 21.99 लाख स्वीकृत कर एक्सरे मशीन की स्थापना की गई है।
उन्होंने सीएचसी के समस्त स्टाफ का आवाह्न किया कि वह पूर्ण समर्पण से जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए।
सीएचसी की सीएमएस डा० अभिलाषा द्वारा विधायक को अस्पताल में 150 क्षमता के मिटिंग हाल निर्माण हेतु पत्र सौंपा गया।
विधायक प्रितम सिंह पंवार, ब्लाक प्रमुख प्रभा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष थौलधार ललित खंडूड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष थौलधार सोबत सिंह पंवार,भगवती प्रसाद सेमवाल, रामचंद्र खंडूड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंडीसौड़ सुमेर सिंह पंवार, चिकित्साधिकारी डा० श्रीमती दिपा रुवाली,सीएमएस डा०अभिलाषा,सुरेंद्र सिंह पुरषोड़ा,सुरेंद्र सिंह भंडारी,केशर सिंह केमवाल,बुद्धि सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र भण्डारी, गोविन्द रावत, नैन सिंह गुसाईं, धनवीर पुरषोड़ा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुमेर पंवार,आलोक जुयाल, रोविन पंवार, बुद्धि सिंह गुसाईं, मस्तराम खण्डूड़ी,सुरेन्द्र पुरषोड़ा,बुद्धी सिंह बिष्ट,बुद्धी सिंह गुसाईं,बुद्धी सिंह राणा,रोविन पंवार,धनवीर सिंह पुरषोड़ा,देवचंद पुरषोड़ा,दिल सिंह कुमांई,गोबिंद सिंह रावत,आलोक जुयाल,मुरारीलाल खंडूड़ी,सुरजमणी,सुंदर सिंह,नैन सिंह गुसाईं,मस्तराम खंडूड़ी,अनुज टैक्निशियन,सुभाष रमोला,अजयपाल सिंह, मुकेश पुरषोड़ा,दिपक कुंवर,भगवान सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।
प्रगति मीडिया टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट।
COMMENTS