थौलधार/मैण्डखाल।।विकासखंड थौलधार के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मैण्डखाल में आज वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य विनोद कोहली एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष थौलधार महाबीर सिंह सेनवाल एवं पूर्व प्रधानाचार्य हेमचंद रमोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विद्यालय परिवार द्वारा अथितियों का माल्यार्पण व शाल भेंटकर स्वागत किया गया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं,अभिभावकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विनोद कोहली ने कहा कि शिक्षा ही वह कुंजी है जिससे भविष्य के विकास के सभी दरवाजे खुलते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं इसलिए शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी आत्मसात करना आवश्यक है। न्होंने कहा कि छात्रों को अपने गुरु जनों के प्रति श्रृद्धा का भाव रखते हुए निरन्तर सीखने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने आवाश्वासन दिया कि विद्यालय विकास के लिए जो सहयोग हो सकेगा वह अवश्य किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष थौलधार महाबीर सिंह सेनवाल ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा जो मांग की गई है उसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।