कस्बे में शुक्रवार को बछ बारस का पर्व मनाया गया। बछ बारस के पर्व पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से गाय की पूजा कर व्रत रखा। गाय-बछड़े का पूजन कर संतान प्राप्ति और पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने व्रत रखा। महिलाओं ने पुत्रों की पसंद के व्यंजन बनाए और उन्हें उपहार भी भेंट किए। महिलाओं द्वारा सवेरे अपने पुत्रों को टीका लगाकर उनको श्रीफल दिया। इस दिन माताओं ने कुटी और कटी हुई खाद्य सामग्री नहीं खाई। महिलाओं द्वारा बछ बारस के दिन सूर्यास्त पुर्व भोजन किया जाता है। बछ बारस मनाने के पीछे मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण पहली बार गाय चराने घर से निकले थे। यह पर्व माता यशोदा और श्रीकृष्ण के बीच स्नेह का जीवंत प्रतीक है। भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की द्वादशी जीवंत प्रतीक है। महिलाओं ने बताया कि भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की द्वादशी को भगवान श्रीकृष्ण जंगल में गाय चराने गए थे। पुत्र की चिंता और उसे हर कष्ट से बचाने के लिए माता यशोदा ने कई जतन किए। श्रीकृष्ण के प्रथम वन गमन पर गोकुल गांव की हर माता ने कृष्ण के प्रति दुलार प्रकट करने के लिए उनके पसंद के व्यंजन बनाए। श्रीकृष्ण के साथ वन जाने वाली गायों और बछड़ों के लिए भी मूंग, मोठ और बाजरा अंकुरित किया गया। जब वे वापस लौटे तो गाय-बछड़ों का पूजन किया। इस तरह बछ बारस का व्रत अस्तित्व में आया। तबसे बछ बारस का त्योहार मनाया जाता है.. न्यूज रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
रफ्ता रफ्ता जिंदगी चल रही है… ✍️ बाबा दीपक मोगरी ( तन्हा ) रफ्ता रफ्ता जिंदगी चल रही है, धीरे धीरे उम्र ढल रही है… रफ्ता रफ्ता… सुबह ...
-
अजमेर शहर जिला राजपुरोहित महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित अजमेर। प्रदेशभर में चलाए जा रहे राजपुरोहित महासभा के “संगठन जोड़ो महा अभियान” के ...
-
गुरदासपुर 21 जून ( नीरज शर्मा भारद्वाज) *आज उपायुक्त गुरदासपुर श्री मोहम्मद इत्तेफाक ने आठवीं की परीक्षा में मेर...
-
महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा पखांजुर- पखांजुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाओं क...
-
जन्मदिन के उपलक्ष पर खेल मैदान तैयार करने का लिया संकल्प. देवली गाँव, 01 September ।। ग्राम पंचायत देवली गाँव के सरपंच पति व समाजसेवी दि...
-
बॉलीवुड का हमारे जीवन पर गहरा असर है, हर कोई कम समय में कम मेहनत करके फेमस होना चाहता है। इंस्टाग्राम पर करोड़ो लोग रोज़ाना अपने दिनचर्या क...
-
नमस्कार दोस्तों, प्रगति मीडिया की ज्योतिष संस्थान टीम एक ऐसी टीम है जो ज्योतिष के साथ और विज्ञान के साथ मिलकर कार्य करती है. आपने प्रगति मी...
-
कोरोना वायरस के चलते हुए पूरे भारत देश में एक कर्फ्यू का माहौल बना हुआ है कई ऐसे राज्य हैं जिनको बंद कर दिया गया है लोग कोरोनावायरस से डरते...
-
9वे दिन सच आया सामने, पिता के साथ पुलिस अधीक्षक श्री किरीट राठोड जी ने किया प्रेस -----!! देवरिया के भलुअनी थाना का था मामला--! ...
-
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ 29 ਜੁਲਾਈ ( ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੀਰਜ ਸ਼ਰਮਾ. ਬਲਵੰਤ ਭਗਤ ) ( ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ 'ਤੇ ਅੰਗਰੇਜ਼ਾਂ ਦੇ ਸ਼ਾਸਨ 'ਚ ਬਣੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਦ...

COMMENTS