अजमेर शहर जिला राजपुरोहित महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित
अजमेर। प्रदेशभर में चलाए जा रहे राजपुरोहित महासभा के “संगठन जोड़ो महा अभियान” के तहत राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के अध्यक्ष जवर सिंह राजपुरोहित ने अजमेर शहर जिला राजपुरोहित महासभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
घोषित कार्यकारिणी में शिव सिंह सेपटावास को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं प्रमोद सिंह बारवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशिकांत कोसाणा को संगठन महामंत्री बनाया गया है। महेंद्र सिंह खरवा, दिलीप सिंह सेपटावास, नरपत सिंह आछोजाई एवं राकेश सिंह खेड़ापा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार श्रवण सिंह सिलोर एवं सत्यानारायण सिंह खरवा को महामंत्री, आनंद सिंह खरवा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजेंद्र सिंह मूंडवा, रितेश कोसाणा, पृथ्वीराज सिंह जवाली एवं महावीर सिंह किशनासर को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं जसपाल सिंह कुड़की, अमर सिंह पिलवानी एवं राजेंद्र सिंह टापरवाड़ा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवेंद्र सिंह सेपटावास, बाबूलाल बीटी, लालसिंह आछोजाई, चंदन सिंह जाटियावास, अमर सिंह खेड़ी, राजेंद्र सिंह डिंडवाड़ा, हनुमान सिंह उजोली, सत्यानारायण सिंह केड़ेल, दिनेश सिंह भटनोखा एवं सत्यानारायण सिंह कल्याणपुर को शामिल किया गया है।
महासभा अध्यक्ष जवर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी सदस्यता अभियान को गति देने के साथ-साथ सामाजिक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विभिन्न सामाजिक योजनाओं के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगी।
दिनांक : 16.05.2026

COMMENTS