9वे दिन सच आया सामने, पिता के साथ पुलिस अधीक्षक श्री किरीट राठोड जी ने किया प्रेस -----!!
देवरिया के भलुअनी थाना का था मामला--!
देवरिया पुलिस अधीक्षक श्री किरीट राठोड जी के नेतृत्व में अपहरण, बालक को लखनऊ के हसनगंज किया बरामद--!
पुलिस के अनुसार खुद ही जाल बुना था बालक, अपने ही मोबाईल से घर पर किया था फ़ोन और SMS कर मांगा था 5लाख की रंगदारी और ट्रेन से गोरखपुर और वहा से लखनऊ निकल गया था, किसी ऑटो वाले के सहारे पंहुचा था किन्नर के पास, देवरिया पुलिस बरामद कर, कर रही है पूछ-ताछ--!
थाना भलुुअनी क्षेत्रान्तर्गत निवासी ग्राम भलुअनी तारकेश्वर प्रजापति के पुत्र के अपहरण की सूचना पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0-47/2019 धारा-364ए भादंसं का अभियोग दिनाक-19़.03.2019 को पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष भलुअनी उ0नि0 अश्वनी तिवारी द्वारा किया जा रहा था। विवेचना के क्रम में थानाध्यक्ष भलुअनी एवं विशेष टीम देवरिया द्वारा अपहृत की बरामदगी हेतु प्रयास करते हुए अपहृत छात्र को जनपद-लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत मछली मण्डी के समीप से बरामद किया गया। जहाॅ से किन्न्र गुड्डू, शन्नी एवं उमेश को पूछ-ताछ हेतु लाया गया है। बालक एवं अन्य से पूछ-ताछ की कार्यवाही के उपरान्त संकलित साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। अपहृत को बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 5000रू0 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।
बरामद करने वाली टीम का विवरणः-
01. उ0नि0 अश्वनी तिवारी थानाध्यक्ष भलुअनी जनपद-देवरिया।
02. उ0नि0 घनश्याम सिंह विशेष टीम देवरिया।
03. आरक्षी सुधीर मिश्रा, सर्विलांस सेल देवरिया।
04. आरक्षी रीयाज खाॅ थाना भलुअनी देवरिया।
05. आरक्षी कमलेश थाना भलुअनी देवरिया। फोटोजर्नलिस्ट संतोष विश्वकर्मा/ मुहम्मद आलम



COMMENTS