प्रगति मीडिया लाया है कुछ खास खबरें आपके लिए

SHARE:


       

सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भीड़।

टिहरीः आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र 2022 चल रहे हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. आज दुर्गा अष्टमी है. इस मौके पर विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
 इसी कड़ी में प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा है. कई भक्त पैदल तो कई ट्रॉली के माध्यम से मंदिर पहुंच रहे हैं और मां सुरकंडा के दर्शन कर रहे हैं. माना जाता है कि यहां आने वाले किसी भी भक्त को देवी मां निराश नहीं करती है।

टिहरी: भाजपा को जल्द मिलेगा नया जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षकों ने सौंपी रिपोर्ट, विजयदशमी के दिन हो सकता है नाम का ऐलान
टिहरी गढ़वाल में भाजपा को जल्द ही नया जिला अध्यक्ष मिलने जा रहा है। विजयदशमी के दिन नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार पर्यवेक्षकों ने फीडबैक लेकर अपनी को अपनी रिपोर्ट पार्टी संगठन को सौंप दी है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में नए जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर जो फीडबैक लिया उसमें दो लोगों के नाम पर सबसे ज्यादा रायशुमारी आई है‌।
बताया जा रहा है कि वर्तमान जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी को सरकार में दायित्व मिल सकता है। रायशुमारी में पार्टी के वर्तमान महामंत्री नलिन भट्ट, पूर्व महामंत्री राजेश नौटियाल के नाम पर जिलाध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक चर्चा हुई है। पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, महामंत्री गोविंद सिंह रावत के नाम पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि जिले के विधायकों, पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों ने भट्ट और नौटियाल को अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी की।
देहरादून
कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग में लम्बित प्रकरणों को समय पर पूरा न किये जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।